उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

केंद्र की Inter Ministry Team का CM पुष्कर संग आपदा पर मंथन-विमर्श:माना कि नुक्सान बहुत हुआ लेकिन उत्तराखंड सरकार की भूमिका मिसाल योग्य

Chetan Gurung

उत्तराखंड में आपदा से भारी तबाही और जान-माल के नुक्सान का जायजा लेने के बाद PM नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने से एक दिन पहले केंद्र सरकार की Inter Ministry Team ने CM पुष्कर सिंह धामी से राज्य सरकार की इच्छा और सोच पर चर्चा की। मोदी गुरुवार को उत्तराखंड में आपदा से हुए नुक्सान को हेलीकाप्टर के जरिये देखने के बाद देहरादून में मुख्यमंत्री और अफसरों के साथ इस पर समीक्षा करने आ रहे।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय Team से कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ़ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करने की दिशा कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण जनहानि के साथ ही परिसंपत्तियों को भी अत्यधिक क्षति हुई। पहाड़ी हिस्सों में बादल फटने व भूस्खलन से जमीन का स्थाई नुकसान हुआ। ऐसी जगहों को दोबारा खेती-बाड़ी या निर्माण कार्यों के लिए प्रयुक्त करना संभव नहीं हो पाता है। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना पर भी उन्होंने बल दिया।

भारत सरकार की अंतर मंत्रालयी टीम ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर एवं नैनीताल में जायजा लिया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना के नेतृत्व में आई टीम में अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। आपदा प्रभावितों से बातचीत पर मिले Feed Back को Team ने राज्य सरकार के लिए उत्साहवर्द्धक करार दिया। सरकार के कदमों को उन्होंने लोगों से मिली रिपोर्ट के बिना पर तारीफ के योग्य बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने आपदा के दौरान पुनर्वास,राहत,भोजन,ईलाज,परिवहन के जो बंदोबस्त किए वह बहुत बेहतर रहे। इस तरह की महत्वपूर्ण पहल को अन्य राज्यों के लिए भी जरूरी करने के लिए अपना सुझाव भारत सरकार को दिया जाएगा।

केन्द्रीय टीम ने माना कि प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन व बाढ़ से नदियों में अत्यधिक सिल्ट भर जाने के कारण जल स्तर ऊपर उठने से भविष्य में नुकसान की आशंका है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, सचिव (आपदा प्रबंधन) विनोद कुमार सुमन, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनन्द स्वरूप उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button