Blog

विदेशी Students ने पेश की अपनी संस्कृति-जायके का नजारा:Freshers के संकोच को किया दूर:Global Village in Graphic Era

Chetan Gurung

Graphic Era University में उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए आए दुनिया के तमाम देशों के Students ने आज Global Village के जरिये Freshers के सामने विवि की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की।
यह आयोजन छात्र-छात्राओं को वैश्विक पटल से जोड़ने का प्रयास था। इस दौरान दुनिया की संस्कृतियों को इस कदर खूबसूरती से पेश किया गया कि वे जीवंत नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत डीन (इंटरनेशनल अफेयर्स) डा. DR गंगोडकर के सत्र से हुई।

उन्होंने रूस, जर्मनी, फिलीपींस, UK की Universities की ग्राफिक एरा के साथ साझेदारी और शैक्षणिक व पेशेवर अवसरों को पेश किया। इनमें दूसरे देशों में जाकर कुछ सेमेस्टर पढ़ने की व्यवस्था, मास्टर्स, इंटर्नशिप और विदेशी भाषाओं की कक्षाओं की जानकारी दी गई।

PR और Marketing Head साहिब सबलोक ने पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सपनों की ओर उनका पहला कदम होगा। भारतीय और विदेशी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

उन्होंने अपनी संस्कृति से जुड़े लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई। Students ने म्यांमार, नेपाल, लैसोटो, जिंबॉब्वे, युगांडा, तंजानिया, साउथ सूडान, फ्रांस, गिनाया देश के खानपान से रुबरू होने का अवसर पाने के साथ ही जायकों का लुत्फ भी लिया।

कार्यक्रम का आयोजन Office of International Affairs ने किया। कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डा. संतोष S सर्राफ और इंटरनेशनल अफेयर्स एग्जीक्यूटिव सुचित अरोड़ा भी मौजूद रहे।

बच्चों ने कचरा मुक्त भविष्य की शपथ ली
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छोटे-छोटे बच्चों को कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सतत कचरा प्रबंधन और परिपत्र अर्थव्यवस्था अनुसंधान केंद्र के निदेशक प्रो. साधन कुमार घोष थे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने भी कचरा मुक्त जीवन की अहमियत बताई। छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षकों ने पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली।  छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी भी लगाई। उन्होंने कचरे से सुंदर सजावटी वस्तुएं बनाकर अपशिष्ट से उपयोगी का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के निदेशक सहदीप अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. रचन कर्माकर और डा. सुमन नैथानी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button