
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह उधम सिंह नगर के खटीमा में गाँव की महिलाओं संग कीचड़-पानी से लबालब खेत में उतर के हुड़का की धुन और पारंपरिक लोक गीतों की धुन पर धान रोपा। 2 बैलों के सहारे हल जोत के पुराने दिनों की यादों को ताजा किया और किसानी का हुनर दिखाया।
नगरा तराई में मुख्यमंत्री पुष्कर शनिवार की सुबह अपने पुश्तैनी खेत में धान की रोपाई करने उतरे। हल जोतने का कौशल भी दिखाया। उनका साथ गाँव की महिलाओं ने धान रोप के दिया। पुरुष ग्रामीण हुड़का बजा रहे थे। सभी मिल के रोपाई के वक्त का लोक गीत गा रहे थे।
PSD ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। अन्नदाता किसान न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बोल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की।
मुख्यमंत्री के अंदाज को देख के गाँव वाले उत्साहित और चकित-खुश नजर आए। खेत जुताई के दौरान हल पर PSD का नियंत्रण और संतुलन बाखूबी नजर आया। धान की रोपाई में भी उनके हाथ पूरी रफ्तार से माहिर अंदाज में चले।