
Chetan Gurung
अपने बतौर CM कार्यकाल की चौथी सालगिरह पर पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में गर्मी और उमस भरे माहौल में भीड़ के सामने 550 Cr की विकास योजनाओं की बारिश कर दी। 76 लाख रूपये के करीब के चेक लाभार्थियों को सौंपे और 13 घोषणाएँ विकास योजनाओं से मुताल्लिक की। मुख्यमंत्री ने लोगों की भीड़ के बीच से गुजरते हुए उन पर फूल बरसाए और हाथ मिला कर उनको खुश किया। नदी उत्सव में शिरकत करने के साथ ही कार्यकाल के सफल 4 साल पूरे होने पर हरि की पैरी में ब्रहमकुंड में गंगा की पूजा-अर्चना की।
हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान आयोजित विकास संकल्प पर्व में 107 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने लालढांग में सिंचाई सुविधा के लिए झील निर्माण, लालढांग PHC का उच्चीकरण कर CHC बनाने, भगवानपुर से इकबालपुर तक सड़क का चौड़ीकरण, भगवानपुर से सिकरौदा तक सड़क निर्माण, निरंजनपुर में डिग्री कालेज का निर्माण, मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण, मोहम्मदपुर जटगांव में रजवाहे के दोनों ओर पटरी पर CC सड़क निर्माण समेत ढेरों योजनाओं का ऐलान किया।
CM ने NRLM योजना से जुड़े लक्ष्मी SHG को 2 लाख, दरम्यान सिंह को 50 हजार, ग्रामोत्थान परियोजनान्तर्गत उजाला CLF को 21 लाख, आस्था CLF को 6 लाख समेत तमाम संस्थाओं और लोगों को चेक प्रदान किए। कृषि विभाग की तरफ से तरूण सिंह के वर्क कृषि उत्पादन एवं विपणन SHG को 10 लाख, पशुपालन विभाग की तरफ से मीनाक्षी देवी को 30 लाख रूपये प्रदान किए गए। मीना को PM आवास योजनान्तर्गत आवास की चाबी सौंपी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 4 जुलाई 2021 को उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा (बतौर CM) करने का मौका दिया गया था। इसलिए ये दिन उनके लिए बहुत खास है। वह सबसे पहले मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जनमानस के बीच आए हैं। वह प्रदेश के लोगों का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर गांवों-शहरों, किसानों-युवाओं, मातृशक्ति-श्रमशक्ति, व्यापारियों-कमचारियों तथा प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं बनाई गई हैं। नीति आयोग की सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के इंडेक्स में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
खटीमा में लोगों ने CM PSD को बधाई दी और बुजुर्ग महिलाओं ने आशीर्वाद दिया
——————-
CM ने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान योजनाएं प्रारंभ की हैं।
PSD ने कहा कि हरिद्वार को भी काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति भव्य और दिव्य रूप देने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। हरिद्वार में हेली सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करने के साथ ही नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पॉड टैक्सी के संचालन की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। हरकी पैड़ी से मां चंडी देवी और मां मनसा देवी तक रोपवे के निर्माण को हरी झंडी दी गई है। देवनगरी को विश्वस्तरीय नगरी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए कावड़ यात्रा और कुंभ का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष-2027 में होने वाले कुंभ का आयोजन भव्य,दिव्य,सुरक्षित और ऐतिहासिक होगा। हमने प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी और सख्त दंगारोधी कानूनों को लागू किया है। समान नागरिक संहिता लागू कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना की है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया है। राज्य के 23 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी नकल के सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
CM ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम किया गया। भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए तैयार रहें। ‘विकास’ प्राथमिकता है, ‘ईमानदारी’ पहचान है, और ‘सेवा’ संकल्प है। सभी के सहयोग से उत्तराखण्ड़ को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य सिद्ध होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद कल्पना सैनी, डॉ.नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने भी विचार व्यक्त किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, अनीता अग्रवाल, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विनय रोहेला, ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, शादाब शम्स, BJP जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, DM मयूर दीक्षित, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल भी उपस्थित थे।
—
मुख्यमंत्री ने हर की पैरी के ब्रहमकुंड में नदी उत्सव में राज्य के मुख्य सेवक के रूप में अपने सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर पूजा अर्चना और राज्य की समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नदियां प्राचीन काल से ही सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक जीवन की आधारशिला रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए नदियों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
PSD ने कहा कि नदियों का ‘मां’ के समान सम्मान करना होगा। उन्हें स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री शाम को गृह नगर खटीमा अपने घर पहुंचे। वहाँ भी उनको 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई देने और मिलने वालों का तांता लगा हुआ था। बुजुर्ग महिलाओं ने उनको आशीर्वाद स्नेह दिया।