उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Crime::उफ़्फ़!Doctor-संविदा Forest कर्मी भी ठगी-लूटपाट पर उतरे:UDN police के हत्थे चढ़ गए: नकली सोने का घड़ा दिखा कर लूटते थे

Chetan Gurung

उधम सिंह नगर पुलिस ने नकली सोने का घड़ा दिखा के लोगों को ठगने-लूटने वाले BAMS Doctor और Forest संविदा कर्मचारी समेत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। 19 जून को अमित रस्तोगी (निवासी कोठीवाल नगर निकट थाना कोतवाली जनपद मुरादाबाद-UP की दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ये गिरफ्तारी की।

Manikant Mishra-SSP (UDN)

——————————-

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक अमित की सुपर मार्केट (मुरादाबाद) में कम्प्यूटर हार्डवेयर की किराये की दुकान है।  एक मकान कोठीवाल नगर में है इसमें पिछले  3 वर्षों से रमेश चन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सरदार का परिवार रहता है। उसके और उसके साथियों ने उसको बताया कि उधमसिंह नगर में नानकमत्ता के पास एक स्थान पर लगभग 7 घड़ा सोना निकला है। उसको उन लोगों ने सुनार से परीक्षण करा लिया है। सोना शुद्ध है।

तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उनको पैसों की दरकार है। चाहो तो सोने में Investment कर काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। सोने की कीमत में लगातार उछाल के चलते और मुन्ना सरदार के अपना ही किरायेदार होने के चलते उन पर यकीन कर लिया। गुरुनानक ज्वैलर्स नाम से एक दुकान मण्डी चौक मुरादाबाद में है। उन्होंने आरोपियों पर विश्वास कर पैसों का इन्तजाम कर लिया। फरवरी में हम लोग नानकमत्ता गए। वहां पर एक सरदार जी मिले। जिन्होंने खुद को राजू सरदार बताया। वह हमें अपने घर कैथुलिया गांव ले गए। उनसे कहा कि मैं अभी सोने का घड़ा लेकर आता हूं। उस समय अंधेरा हो गया था। अचानक कुछ लोग जिनमें 2 लोग वर्दी पहने हुए थे, उस घर के आंगन में आए। उसने उसके हाथ से पैसों का बैग छीनने की कोशिश की। मैंने विरोध किया तो उन्होंने धमकाया कि बैग नहीं दिया तो जान से मारकर यहीं दफना देंगे। पता भी नहीं चलेगा।

तहरीर में बताया गया है कि वादी इस पर काफी डर गया था। वे लोग पैसे लूट कर भाग गए। लगभग 2 महीने बाद Social Media से मालूम हुआ कि ऊधमसिंहनगर के सितारगंज क्षेत्र में भी इस प्रकार की घटना हुई है। पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता को पैसे मिले भी हैं। इस पर हिम्मत बटोर के वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्र ने इस पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। CO-सितारगंज व खटीमा के नेतृत्व में थाना नानकमत्ता की टीम गठित की गई। टीम ने थाना सितारगंज में हुई घटना के अभियुक्तों के सत्यापन व उनसे पूछताछ की।  आस-पास के थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटना करने वाले अभियुक्तों की सूची तैयार कर सत्यापन व पूछताछ का कार्य किया गया।

टीम को मुखबिरी मिली की घटना में शामिल 3 अभियुक्त विडौरा मझौला क्षेत्र में राजू रस्तोगी, जो सुनार का काम करता है और नकली सोने को असली बताता है, उसके घर के पास कोई योजना बनाने के लिए आए हैं। तीनों अभियुक्त तत्काल गिरफ्तार कर लिए गए। 1-अभियुक्त हरजिन्दर उर्फ राजू पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी कैथुलिया थाना (नानकमत्ता-जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 51 वर्ष) ने बताया कि हम एक गैंग के रूप में काम करते हैं। गैंग में लगभग 10-12 सदस्य हैं। कुछ महिने पहले गैंग के कुछ सदस्यों ने थाना सितारगंज क्षेत्र में भी 70 लाख रुपये की लूट की घटना की थी। उसने ये ठग कला राजस्थान के कोटा क्षेत्र से सीखी है।

उसके मुताबिक वे लोग सीधे-सादे लोगों को नकली सोने का घड़ा दिखाते हैं। फिर उस सोने को हमारे साथी सुनार राजू रस्तोगी से चेक कराते हैं। वह सोने को सही बताता है। जब पार्टी को विश्वास हो जाता है तो हम उसे पैसे लेकर अपने घर या अपने परिचित के घर बुलाते हैं। वहां पर गैंग के कुछ लोग पुलिस या वन विभाग की वर्दी पहनकर रहते हैं। कुछ महिलाएं भी वहां पर रहती हैं। जो हमारी सहायता करती हैं। हम सभी मिलकर लूट को अंजाम देते हैं।

2-अभियुक्त सर्वेश अग्रवाल पुत्र स्व0 कैलाश चन्द्र अग्रवाल (निवासी बुद्ध बाजार कोतवाली मुरादाबाद-उम्र 50 वर्ष) ने बताया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद का है। उसी ने पैसे के लालच में वादी को हरजिन्दर उर्फ राजू से मिलाया था। वह पेशे से BAMS Doctor है। मुरादाबाद में उसका क्लीनिक है।

3-अभियुक्त करनैल सिंह पुत्र सुन्दर सिंह (निवासी हरैया थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष) के अनुसार वह वन विभाग में संविदाकर्मी है। उसके पास वन विभाग की वर्दी है। जो अंधेरे में पता नहीं चलता है कि पुलिस की वर्दी है या वन विभाग की है। उस दिन उसने यही वर्दी पहनी थी जिसे पहनकर वे लोग पार्टी से पैसा लूटने गए थे। पैसे के लालच में आकर यह काम किया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button