उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के हाथों Appointment Letters:खिले 112 नए परिवहन आरक्षियों के चेहरे:हाथोंहाथ मिली नसीहत,`नौकरी को सामाजिक उत्तरदायित्व के तौर पर लें’:आम लोगों से संवाद-सहयोग का नाता रखें

Auto Mode पर लोगों के कार्य करें:भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प अभी से लें:3 सालों में 300 भ्रष्टाचारी जेलों में

Chetan Gurung

परिवहन महकमे में आरक्षी पद पर चुने गए 112 युवाओं के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे, जब CM पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास के मुख्य सेवक सदन में उनको Appointment Letters सौंपे। उन्होंने लगे हाथों नसीहत भी दी कि नौकरी को सामाजिक दायित्व के तौर पर लें और भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प शुरू में ही लें। सरकार इस मामले में बहुत सख्त है। पिछले 3 सालों में 300 भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी जेलों में पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने 4 धाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा को ले के जन-जागरूकता बढ़ाने की खातिर 2 प्रचार वाहनों को रवाना भी किया |

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षी का पद अत्यंत महत्वपूर्ण है। यात्री सेवाओं का सुचारू संचालन हो या सड़क सुरक्षा की निगरानी का कार्य, वाहन पंजीकरण की प्रक्रिया हो या प्रदूषण नियंत्रण, सभी व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका  है। यह नौकरी मात्र एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।

मुख्यमंत्री ने नए परिवहन आरक्षियों से उम्मीद जताई कि आमजन का कार्य ऑटो मोड पर होगा। उनको नाहक भटकना नहीं पड़ेगा| सरकार भ्रष्टाचार की कार्य संस्कृति को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है|  उन्होंने कहा कि सरकार सुगम और सुरक्षित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में वाहनों की संख्या में वृद्धि बहुत होने से  सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी चिंताजनक बढ़ोत्तरी हुई है।

PSD ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए फरवरी-2025 में ’’नई उत्तराखण्ड सड़क सुरक्षा नीति 2025’’ लागू की है। वर्ष-2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के योग्य, परिश्रमी और प्रतिभावान युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर पारदर्शी तरीके से समान अवसर प्राप्त हों। राज्य में देश का सबसे कठोर ’’नकल विरोधी कानून’’ लागू किया है। पिछले 3 वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सरकार सफल रही है।

मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि पूर्व की सरकारों में नौकरी में भाई-भतीजावाद के चलते भ्रष्टाचार चरम पर था। इसको समूल नष्ट करने के लिए `Zero Tolerance Policy’ लागू की गई है। पिछले 3 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त करीब 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है। ये अभियान और सख्ती से चलेगा। मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सचिव बृजेश कुमार संत, अपर सचिव रीना जोशी भी इस मौके पर मौजूद रहे |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button