उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Mayor-नगर पालिका अध्यक्षों संग CM पुष्कर की अहम Meeting:Office होंगे Digital-वेंडिंग जोन-Silver Jubilee Park बनाए जाएंगे:3 Web Portal

जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार की आशंका वाले कार्यों पर खुद नजर रखें

Chetan Gurung

Mayors और नगर पालिका अध्यक्षों के साथ अहम Meeting में CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निकायों के दफ्तर Digital किए जाएंगे और हर निकाय में रजत जयंती पार्क-वेंडिंग जोन बनाए जानेगे। भारत सरकार से टाइड फंड को अनटाइड करने का अनुरोध किया जाएगा। प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में 5 तथा  नगर पंचायत में 3 High Tech Hair Salon और Parlour स्थापित करने के लिए स्थानीय महिला एवं पुरुषों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल सत्ता में बने रहने की न हो के असल में अवाम की सेवा करना है। मातृ शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। “ट्रिपल इंजन” सरकार की योजनाओं और कार्यों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सभी का फर्ज है। निकाय कार्यालय को ‘सेवा केंद्र’ के रूप में विकसित करें। जहाँ प्रत्येक नागरिक बिना झिझक के पूरे विश्वास के साथ आएं।  पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को कार्यशैली का मूल मंत्र बनाएं।

PSD ने कहा कि सभी Mayor-अध्यक्ष उन कार्यों की मॉनिटरिंग स्वयं करें, जिनमें भ्रष्टाचार की संभावना अधिक रहती है। मुख्यमंत्री ने आज मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के “शहर से संवाद”  कार्यक्रम में  राज्य के सभी नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया| शहरी विकास विभाग की महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए तैयार तीन वेब पोर्टल लॉन्च भी किए |

मुख्यमंत्री ने “शहरी सरकार”  नगर निगम और नगर पालिका शहर की आत्मा करार देते हुए कहा कि कई नगरों में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शहरों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। ट्रैफिक जाम अब शहरों में एक आम चुनौती बन चुका है।इसको नियंत्रित करने के लिए स्थानीय निकायों को भी विशेष प्रयास करने

CM ने कहा कि प्रदेश में सख्त भू-कानून लागू कर दिया है। राज्य के मूल स्वरूप के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है|  सख्त नकल कानून के जरिये नकल माफिया की रीढ़ तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके चलते राज्य के 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। भ्रष्टाचार रूपी दीमक को जड़ से समाप्त करने के लिए ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त करीब 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया है। इस अवसर पर मेयर (देहरादून) सौरभ थपलियाल सहित सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष,  सचिव नितेश कुमार झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल मौजूद रहे  |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button