
Chetan Gurung
लोगों को अपने माया जाल में फंसा के ठगने वाले Cyber ठगों की शामत आ गई है। CM पुष्कर सिंह धामी की सख्त हिदायत पर उत्तराखंड पुलिस ने Operation Prahar शुरू कर देश के 17 राज्यों से 290 साइबर ठगों को दबोच डाला है। इतनी बड़ी तादाद में किसी भी किस्म के अपराधियों को एक ही अभियान में गिरफ्तार कर जेल में ठूंस डालना उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री PSD ने पुलिस को अपने आदेश में संदेश दिया है,”अपराधी देश के जिस कोने में भी छिपा हो, उसको तलाश के अदालत तक घसीट लाना है’। पुलिस ने इस मुहिम को ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम दे के साइबर अपराधियों के लिए आफत पैदा कर दी है। देश के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड पुलिस के निर्देश में एक साथ 17 राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा) में जबर्दस्त Raid डाल के Cyber ठगों को Arrest कर लिया गया है। ये अभियान अभी जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने साइबर हमले की एक बड़ी घटना के बाद इस मुहिम की रूप रेखा को तय कर उसको Action के लिए हरी झंडी दी है। चंद महीने पूर्व उत्तराखंड साइबर हमलों का शिकार बना था। तब मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया था साइबर अपराधी अब सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने पुलिस महकमे को टेक्नोलॉजिकली सशक्त करने के आदेश दिए थे। साइबर थानों की पुनर्रचना की और इंटेलिजेंस नेटवर्क को विस्तार दिया।
‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस को अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों से भी पूरी मदद-सहयोग मिल रहा है। इससे उसका अभियान Cyber अपराधियों के लिए बहुत ही घातक साबित हो रहा है। उत्तराखंड ने दिखा दिया है की वह पर्यटन और तीर्थाटन का केन्द्र होने के साथ ही साइबर क्राइम से लड़ने में भी Model State बन चुका है।