अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मधुर रिश्ते::नेपाल के सुदूर पश्चिम के CM कमल बहादुर शाह को उत्तराखंड के CM पुष्कर ने दिलाया भरोसा,`सहयोग-मदद में कमी नहीं रखेंगे:सदियों से ऐतिहासिक रिश्ते हैं सरहद के दोनों तरफ’

Chetan Gurung

नेपाल के और उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य सुदूर पश्चिम प्रांत के CM कमल बहादुर शाह ने आज अपने मंत्रियों के साथ CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर भारत-नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सरहदी इलाकों में सहयोग और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। PSD को इस मौके पर नेपाली ढाका टोपी भी पहनाई गई। सुदूर पश्चिम प्रांत CM PSD के निजी आवास क्षेत्र खटीमा से 10 KM की दूरी पर महेंद्र नगर से शुरू हो जाता है। धनगढ़ी फिलहाल अस्थाई राजधानी है, जो उधम सिंह नगर से तकरीबन 120 KM दूर है।

दोनों मुख्यमंत्रियों में सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं।  दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिंक संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अवस्थापना विकास में उत्तराखण्ड सरकार हर संभव सहयोग पड़ोसी नेपाल राष्ट्र के सीमाना राज्य को देगा। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य घनश्याम चौधरी, नरेश कुमार शाही, झपट बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी नेपाली राज्य के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

प्रमुख सचिव (सुदूर पश्चिम प्रांत) डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय और उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव RK  सुधांशु और सचिव विनोद कुमार सुमन भी इस दौरान मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button