
Chetan Gurung
गांवों-जगहों के नाम बदले जाने पर आज हरिद्वार से आए विधायक प्रदीप बत्रा-पालिका अध्यक्ष (शिवालिक नगर) राजीव शर्मा-पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने CM पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ ही विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देगी। Mayor सौरभ थपलियाल और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी मुख्यमंत्री का नामकरण पर आभार जताया।
सरकार ने हाल ही में प्रदेश के तमाम स्थानों-सड़कों का नाम जन भावना के अनुरूप बदला है। बत्रा-यतीश्वरानंद-राजीव शर्मा के नेतृत्व में हरिद्वार के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुलामी की मानसिकता के प्रतीक में बदलाव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया है। मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
CM पुष्कर ने कहा कि स्थानों का नामकरण भारतीय संस्कृति की पहचान के अनुरूप लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए किया गया। हमारे पूर्वजों से जो विरासत हमें प्राप्त हुई है, हम उसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश, जनता और भारतीय संस्कृति के हित से जुड़ा फैसला लेने में सरकार कभी नहीं हिचकेगी।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में हमारी सरकार ने 3 वर्षों से ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बने हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल व प्रणव चैंपियन भी उपस्थित थे।
Mayor सौरभ थपलियाल और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की अगुवाई में एक और प्रतिनिधिमंडल ने मियांवाला (देहरादून) का नाम बदल के रामजीवाला करने पर मुख्क्यमंत्री का उनके आवास पहुँच के आभार जताया तथा गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मियांवाला का नाम बदल के आस्था और संस्कृति का संरक्षण किया।