
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के लिए विदा करने के बाद दिवाली से जुड़ी रस्मों-परम्पराओं को निभाते हुए BJP प्रदेश मुख्यालय पहुँच के सभी को दीप पर्व की शुभ कामनाएँ दीं। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पहुँच के उनको भी बधाई दी। उन्होंने आज ही 2 शैय्याग्रस्त उत्तराखंड आंदोलनकारियों अमित ओबेराय और प्रकाशचद्र कान्ति के लिए 20-20 हजार रूपये प्रतिमाह अतिरिक्त पेंशन और एक-एक सहायक भी देने के फैसले को मंजूरी दी।


पूर्व CM रमेश पोखरियाल निशंक और उनके परिवार से मिल के CM पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी
—————
सुबह से HM अमित शाह के साथ परेड ग्राउंड पर राज्योत्सव और पुलिस लाइन में राष्ट्रपति निशान प्रदान करने के समारोह में व्यस्त रहने के बाद CM पुष्कर शाम तक ही उनके दिल्ली जाने के बाद फारिग हुए। वह देर शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। वहाँ दिवाली पूजा में शरीक हुए। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों से मिले और सभी को दिवाली की बधाई-शुभकामनाएँ दी।

CM पुष्कर सिंह धामी (दाएँ)और BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी।


वह पूर्व CM कोश्यारी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उनका शाल ओढ़ा कर सम्मान किया। गुलदस्ता भेंट किया। डॉ निशंक के आवास पहुँच कर उनको भी दिवाली की बधाई दी। उनके परिवार के साथ Foto Session में शामिल हुए। हरिद्वार के प्रकाश चंद कान्ति और देहरादून के अमित ओबराय उत्तराखंड आंदोलन के दौरान 1994 में रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोली से घायल हो के जिंदगी भर के लिए बिस्तर पर चले गए।
दोनों को सरकार से 30 हजार रूपये हर महीने मिलते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर ने दोनों की इस पेंशन में 20 हजार रूपये के इजाफे को मंजूर कर दिया। साथ ही दोनों को मदद के लिए सहायक देने की मंजूरी भी दी।


