अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा

Big Breaking::HM अमित शाह ने कहा,`Hat Trick सरकार की बारी अब उत्तराखंड की:65 Seats चाहिए’:ऊपर मोदी जी-नीचे धामी जी विकास में जुटे हैं:विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड:विकास वाला BJP राज्य चाहिए या भ्रष्टाचार वाली Congress सरकार, ये अवाम को तय करना है’:CM पुष्कर की तारीफ-बधाई:सभी BJP शासित राज्यों में लागू होगा UCC:BC खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान

बाल वीरों को पदक-नगद पुरस्कार:बिना खर्च-सिफ़ारिश के 35 हजार को सरकारी नौकरी PSD सरकार की बड़ी उपलब्धि

Chetan Gurung

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के विकास की रफ्तार को देखते हुए तय है कि देवभूमि विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले के आखिरी उत्तराखंड राज्योत्सव में उन्होंने 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उत्तराखंड पुलिस को पुलिस लाइन में भव्य परेड समारोह के दौरान नया राष्ट्रपति कलर भी प्रदान किया। एक लाख करोड़ रूपये का औद्योगिक निवेश उत्तराखंड में उतारने,UCC को सबसे पहले अमल में लाने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी की खूब तारीफ की। BJP शासित सभी राज्यों में UCC लागू करने का ऐलान किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू नकल विरोधी और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने को भी उत्तराखंड सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि BJP सरकार की Hat Trick बनाने की बारी अब उत्तराखंड की है। Assembly Elections में अब की बार 65 Seats जीतने का लक्ष्य रखना है। Congress आएगी तो मुस्लिम विवि की बात करेगी। हम फिर आए तो अवैध मदरसों पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा की उत्तराखंड के विकास में ऊपर PM नरेंद्र मोदी जी और नीचे धामी जी खास मेहनत कर रहे हैं।

लोगों का हाथ जोड़ के अभिवादन करते HM अमित शाह (दाएँ) और CM अमित शाह (बाएँ)

————-

Congress की SIR यात्रा को घुसपैठियों के समर्थन में और झूठा Narrative करार देते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत के लोगों को ये पचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में Congress राज में सचिवालय घोटाले का अड्डा हो गया था तथा SC/ST छात्रवृत्ति घोटाला हुआ। Sting Operation (CM होने के दौरान हरीश रावत का) का भी उल्लेख किया। HM अमित शाह ने उत्तराखंड फिल्म नीति के अंतर्गत घोषित लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए। बाद में पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस को नया निशान (Color) प्रदान किया।

CM पुष्कर सिंह धामी

——-

अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने का कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखंड ही होने जा रहा है। उन्होंने कहा की कई राज्यों में BJP ने सरकार बनाने की Hat Trick लगाई है। इस बार ये कारनामा उत्तराखंड को करना है। इस बार BJP को 70 में से 65 सीटें Assembly Elections में जीत कर दिखाना है।

उन्होंने कहा कि सिद्धि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में हो रहे कार्यों की है। संकल्प उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण के संरक्षण का है। शौर्य उत्तराखंडवासियों की थाती रही है। वर्ष 2022 की तुलना में GSDP में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड की विकास यात्रा में तेजी आई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Airport पर HM अमित शाह का CM पुष्कर सिंह धामी ने गुलदस्ता सौंप के स्वागत किया

————

AS ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राज्य में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।  एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। औद्योगिक विकास की तमाम चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड ने कम समय में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर 15 राज्य UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड को ये श्रेय जाता है कि उसने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता को धरातल पर लागू किया है। इससे न कोई 4 शादियां कर पाएगा और न ही 3 तलाक दे पाएगा। उत्तराखंड में लागू सख्त नकल विरोधी कानून की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से दोषियों को सजा दिलाने में आसानी हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसके बाद प्रदेश में बिना किसी सिफारिश और अतिरिक्त खर्च के 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। उत्तराखंड ने धर्मांतरण विरोधी कानून लागू कर धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे तथा सौंग, जमरानी और किसाऊ बांध जैसी परियोजनाएं उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिख रही हैं।

–CM पुष्कर की तारीफ-बधाई–

अमित शाह ने पुष्कर सरकार की कई पहलों का जिक्र और उनके कामकाज,उपलब्धियों की विशेष तारीफ के साथ पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी सामने लाते हुए कहा कि BC खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में विकास की नींव रखी। रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विकास का रोडमैप तैयार किया।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की रफ्तार को और तेज किया। पहले की सरकारों ने चीन के डर से उत्तराखंड का विकास बाधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि अब किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा में घुसने का प्रयास करे। ऐसा करने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबक सिखाया गया है।

HM अमित शाह ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनको उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाई। HM शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के 15 विशिष्ट महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया।

राज्य के विकास, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति, पर्यावरण, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के अंतर्गत राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

डॉ. जीवन सिंह तितियाल (चिकित्सा), मनमोहन भारद्वाज (उद्यमिता), हिमानी शिवपुरी (अभिनय), हेमा नेगी करासी (लोक जागर गायन) तथा डॉ. गिरीश रंजन तिवारी (शिक्षा-पत्रकारिता)को भी सम्मानित किया गया। पर्यावरण में अनीता थपलियाल शर्मा एवं कश्मीर सिंह, सुरेश भाई तथा रेशमा शाह (लोक गायन) को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया।

Boxer Nikita Chand

—————

Boxer Kapil Pokhariya

————-

खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित किया गया। उनको अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने पर पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ₹51 हजार प्रदान किए गए।

चमोली की दिव्या, दीपिका एवं आरव सिंह को भालू के हमले के दौरान साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया। चम्पावत की माया को नदी के तेज बहाव में फंसी एक बालिका को बचाने के लिए सम्मानित किया गया।  देहरादून की आराध्या को बादल फटने की घटना के दौरान साहस एवं सतर्कता दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। टिहरी की श्वेता को एक बुजुर्ग व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए सम्मानित किया गया।

राज्योत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा,तीरथ सिंह रावत एवं डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट एवं बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,गणेश जोशी, मदन कौशिक, खजान दास, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत,राम सिंह कैड़ा, सौरभ बहुगुणा,रेखा आर्य एवं प्रदीप बत्रा, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल और BJP प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज सहित विधायक, कई दायित्वधारी बड़ी संख्या में प्रदेशवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button