उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Graphic Era Global School का सालाना जलसा:बच्चों ने अपने सांस्कृतिक हुनर बिखेरा जलवा

Chetan Gurung

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के सालाना जलसे `प्रिस्मौरा’-2026 में नन्हें स्कूली बच्चों ने संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से प्रतिभा और रचनात्मकता की जोरदार छाप छोड़ी। उनकी रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार में मौजूद अभिभावकों को बार-बार तालियाँ बजाने के लिए मजबूर किया।

आज ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के सांस्कृतिक उत्सव में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन  डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि स्कूल की शिक्षा छात्रों के जीवन की नींव होती है। यहां से मिलने वाली सीख और अनुभवों में से अच्छी बातें अपनाकर छात्रों को अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा का वास्तविक महत्व तभी है जब उससे मिली सीख जीवन में सही फैसले लेने और आगे बढ़ने में मदद करे।

डॉ कमल घनशाला (GEGI प्रमुख)

————-

डॉ घनशाला ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की नई उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि संस्थान को 19 MD ब्रांच में PG की 72 सीटों की मान्यता मिलना निस्संदेह बड़ी उपलब्धि है। प्रिस्मौरा-2026 की शुरुआत स्कूल बैंड की इंस्ट्रूमेंटल प्रस्तुति से हुई। इसने पूरे सभागार को धुनों की तरंगों से भर दिया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने ‘एलिस इन वंडरलैंड’ नाटक के जरिए अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई।

कक्षा 1 और 2 के छात्र-छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने योग सिंक्रोनाइजेशन में बेहतर तालमेल और संतुलन के साथ खूबसूरत आकृतियों का प्रदर्शन किया। नृत्यमाला में जीवन के पांच तत्वों पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। उत्तराखंड के पारंपरिक गढ़वाली और बंगाल के लोक नृत्यों से देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर उतारा।

‘दशम स्कंध’ उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। डॉ. कमल घनशाला और GEGI की VCP डॉ. राखी घनशाला ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें टेबल टेनिस के सार्थक बिष्ट और रिद्धिमा बिष्ट, शूटिंग के राधिक थापा, आर्या डिमरी और मेहुल राणा तथा रोलर स्केटिंग के काव्या पंत और वत्सल चौहान शामिल रहे।

 

प्रिस्मौरा-2026 में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डॉ राकेश शर्मा, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, कुल सचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, प्रधानाचार्य श्री राजकुमार त्रेहन समेत शिक्षक- शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button