अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडयूथराष्ट्रीयशिक्षा

NMC से Graphic Era को 72 PG Seats की मंजूरी:इसी Session से Admission:QS Asia Ranking में विवि को 101वां स्थान

Chetan Gurung

Graphic Era Medical College को PG की 72 Seats  के लिए मान्यता दे दी गई है। National Medical Commission ने आज ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस को इस बाबत घोषणा की। अब संस्थान में PG कोर्स में दाखिल इसी Session में होंगे।

Dr kamal Ghanshala-Chairman of GEGI

—————–

ग्राफिक एरा को MD/MS की 19 ब्रांच में पढ़ाई शुरु कराने की स्वीकृति मिली है। इनमें MD/MS (रेडियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, डर्माटोलॉजी, पैथोलॉजी, जनरल सर्जरी, गायनाकोलॉजी, साइकेट्री) जैसी 17 ब्रांच में नेशनल मेडिकल कमीशन ने 4-4 सीटें दी हैं। रेस्पिरेटरी मेडिसिन/ट्यूबरक्लोसिस और इमरजेंसी मेडिसिन में 2-2 सीटें स्वीकृत की गई हैं।

मेडिकल में PG सीटों के लिए कल नेशनल मेडिकल कमीशन की काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरु होना है। इसके लिए छह से 11 नवम्बर की  दोपहर तक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा और सात से 12 नवम्बर तक वे निर्धारित समय अवधि में अपनी च्वाइस दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद नीट PG के स्कोर के आधार पर 14 नवम्बर को PG सीटों के लिए काउंसिलिंग के रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी।

डीम्ड यूनिवर्सिटी का अंग होने के कारण ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज की PG की सभी सीटों पर प्रवेश केंद्रीय मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की काउंसिलिंग के जरिये होगा। ग्राफिक एरा को मेडिकल कालेज और अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद और उच्च मानकों के अनुरूप पाये जाने पर पहले निरीक्षण में नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह मान्यता दी है।

इससे पहले इसी सत्र में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के तीसरे बैच में MBBS की सीटें 150 से बढ़ाकर  250 कर दी गई हैं। Graphic Era Group of Institutions के Chairman डॉ कमल घनशाला ने मेडिकल कमीशन का आभार जतलाते हुए कहा कि ग्राफिक एरा मानव सेवा और कल्याण की भावना के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र  आया है। दुनिया की अत्याधुनिक तकनीकों और दीर्घ अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सेवा के उच्चतम मानकों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। उसका लक्ष्य बेहतरीन चिकित्सा सेवा देने के साथ ही देश और दुनिया को श्रेष्ठ चिकित्सक उपलब्ध कराना है।

–

QS Asia विवि Ranking में Graphic Era को SA में 101वां स्थान

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को QS Asia यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दक्षिण एशिया में 101वीं और एशिया में 415वीं रैंक मिली है। विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शोध की गुणवत्ता एवं प्रभाव, अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता और शैक्षणिक वातावरण जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मानकों के आधार पर किया जाता है। इन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी स्थिति को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button