चमोली के वाण गाँव में Tourists-श्रद्धालुओं के लिए बनेगी Modern Surface Parking:सचिव Dr RRK ने कहा,`समयबद्धता-गुणवत्ता पर Focus-2300 वर्ग मीटर में बनेगी पार्किंग

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी की हिदायत पर चमोली के प्रसिद्ध ग्राम `वाण’ में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1.36 Cr की Modern Surface Parking विकसित करने की योजना आवास विभाग ने तैयार की है।

आवास सचिव डॉ. R राजेश कुमार के अनुसार परियोजना के तहत लगभग 2,300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। यहाँ एक साथ करीब 84 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शौचालय ब्लॉक और पार्किंग की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए गार्ड रूम का भी निर्माण किया जाएगा। वाण गाँव समुद्र तल से लगभग 2,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां निर्माणाधीन हेलीपैड के समीप पार्किंग विकसित करने की योजना है।
प्रस्तावित पार्किंग लगभग 2,300 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाई जाएगी। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों, ट्रेकर्स और श्रद्धालुओं को अपने वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। अभी तक सीमित पार्किंग व्यवस्था के चलते पर्यटन सीजन और धार्मिक आयोजनों के दौरान वाहनों के दबाव की स्थिति उत्पन्न होती है।
ग्राम वाण धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण स्थल है। यह मोटर मार्ग का अंतिम पड़ाव होने के साथ विश्वप्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा का प्रमुख पड़ाव और यात्रा का महत्वपूर्ण आधार स्थल भी है। यहां स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। नंदा राजजात जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस क्षेत्र में पहुंचते हैं। वाण की पहचान साहसिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी है।
प्रसिद्ध रूपकुंड और बेदनी बुग्याल ट्रेक पर जाने वाले पर्यटकों एवं ट्रेकर्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण बेस कैंप और प्रारंभिक पड़ाव है। प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, प्रकृति प्रेमी और ट्रेकिंग के शौकीन यहां पहुंचते हैं। डॉ RRK के अनुसार परियोजना के निर्माण में समयबद्धता और गुणवत्ता पर खास ज़ोर दिया गया है।



