अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Saturday’s Big Breaking::मंत्री रेखा ने अस्पताल के Bed पर लेटे-लेटे खाई गोलज्यु की कसम,`मैंने जो कहा है सौ फीसदी सही:कोई AI नहीं:एकदम Original है Audio:पप्पू गिरधारी के आरोप एकदम झूठे:चुनाव के दौरान के ITR देख सकते हैं’:पुलिस कार्रवाई से डरे गिरधारी Underground!

मंत्री रेखा के हक में खड़ी हुई Congress:PCC प्रमुख गणेश गोदियाल ने कहा,`सियासत अपनी जगह:पहाड़ की बेटी को जल्द इंसाफ मिलना ही चाहिए’

CHETAN GURUNG

पति (गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू) के धोखे और साज़िशों की मारी लेकिन सियासी नुक्सान के जोखिमों के बावजूद हिम्मत के साथ डट कर ना-इंसाफ़ी-जुल्म तथा षड्यंत्रों का जीदारी से सामना करने मैदान-ए-जंग में उतरी CM पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य ने आज अस्पताल के Bed पर ही लेट कर अपने ऊपर लगाए गए पप्पू के आरोपों और अन्य मुद्दों के बाबत खुल के न सिर्फ जवाब दिए बल्कि ईष्ट देव गोलज्यु की कसम खाते हुए कहा कि उन्होंने अब तक गिरधारी पप्पू के कारनामों-करतूतों-कांडों और अपने साथ हो रहे अन्याय पर जो भी कहा है, सौ फीसदी सही है। ये कहा जा रहा है कि पुलिस में FIR के बाद पप्पू Underground हो गए हैं। पुलिस और SIT उनको तलाश रही है।

अपने मंत्री रेखा आर्य को इंसाफ दिलाने के लिए जुट गए:CM पुष्कर सिंह धामी

पत्रकार उनसे पप्पू के आरोपों के बारे में मिलना और उनकी प्रतिक्रिया जानना चाह रहे थे। वे अस्पताल पहुँच गए। मंत्री बिस्तर पर ईलाज करा रही थीं। फिर भी उन्होंने ऐतराज नहीं किया और लेटे-लेटे ही हर सवाल का खुल के निर्भीक और बेहिचक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा,`जो कुछ भी उस समय मुझे महसूस हुआ, वह मैंने Audio में कहा। पप्पू के Audio को सुनने के बाद कोई वजह शेष नहीं रह जाती है कि उस पर कोई कार्रवाई न की जाए। मैंने वह Video इसलिए बनाई कि चाहे महिला साधारण हो,चाहे आम हो,चाहे विशेष पद पर हो, उसके साथ अनहोनी या घरेलू हिंसा होती है तो उसको निर्णय लेना चाहिए’।

कहाँ है गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू?FIR के बाद Underground?

——————–

उन्होंने कहा कि कई बार महिला सामाजिक प्रतिष्ठा,समाज और लोग क्या कहेंगे,क्या होगा,ऐसा सोच के कितने अत्याचार को सहन करते हैं। मैं ऐसी महिलाओं को ये दिखाना चाहती हूँ कि मैं खुद सरकार में हूँ। 3 बार की MLA-2 बार की मंत्री हूँ। विभागों को देखती हूँ। ये सब देख के मुझ पर कितनी टीका-टिप्पणी मुझ पर होंगी। कौन सही और गलत समझेगा। फिर भी मैंने इन सबको दरकिनार किया। वही किया जो महिला के आत्मसम्मान के लिए जरूरी है। अत्याचार सहना नहीं, कहना है। जब कहेंगे तभी इस प्रकार के अत्याचार रुकेंगे। जब अत्याचारी को परिणाम भुगतना पड़ेगा, तब वे समझेंगे।

खेल,खाद्य व आपूर्ति,युवा कल्याण,महिला सशक्तिकरण मंत्री ने महिलाओं को संदेश दिया कि यदि हम सही है। हमारी बातों में सच्चाई है, तो निर्भीक रहिए। हमारी सरकार तो महिलाओं के हक में है। उनके साथ खड़ी हैं। जो महिलाएं मेरे पास पीड़ा ले कर आती हैं तो उनको मैं यही बोलती हूँ। जब मुझ पर गुजरी तो मैंने भी वही किया जो करना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तराखंड पुलिस मेरी तहरीर पर पूरी मजबूती से मुझे न्याय दिलाएगी। मैंने तहरीर में कहा है कि अवैध सम्बन्धों के कारण सम्बन्धों में व्यवहारिक परिवर्तन आ रहा था। जाति सूचक शब्दों के तौर पर दिख रहा था। धमकियों के तौर पर सामने आ रहा था।

मंत्री ने कहा,`मैं सोचने लगी कि आखिरकार ये सब क्यों हो रहा। जब परीक्षण किया तो ये (कथित पप्पू-अन्य महिला की बातचीत का) Audio सामने आया। इससे सबकी आँखें खुलनी चाहिए कि वह (पप्पू) आखिर किस प्रकार का व्यक्तित्व है, जिसने अपनी पत्नी को, जिसने 22-23 साल पूरी ईमानदारी से समर्पण किया, उसके लिए इस किस्म का सम्बोधन (अपशब्दों) किया। उसको मारने के लिए सामने वाले को उकसा रहा है। समर्थन दिया जा रहा। इसके बाद ही मैंने ये कदम (पप्पू के खिलाफ Video Record करना) उठाया’। जहां तक पप्पू के आरोपों की बात है, साल 2003 में पहली बार मैं जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय लड़ के मायके वालों की मदद से बनी थी। फिर मैं विधानसभा में आईं। फिर आगे बढ़ती गई।

रेखा के अनुसार साल-2012 और उसके बाद हर चुनाव में मैंने आय का विवरण पर्चा भरते समय दिया है। पप्पू की माने तो उसके खिलाफ तहरीर वापिस ले लें तो हम ईमानदार हो जाएंगे। न लें तो आरोप सही हो जाएंगे। ये क्या है। मेरी जिंदगी खुली किताब है। मुझे आगे चुनाव लड़ना है। मेरी ITR सब कुछ बयां करती है। सरकार पारदर्शी व्यवस्था में यकीन रखती है। आरोप की जांच हो। दोषी पाए जाए तो जो होना होगा, वह होगा। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैंने जैसे बताया था कि तहरीर में इस बात का मैंने उल्लेख कर दिया था कि मुझे पता नहीं था कि शादी के समय वह पहले से शादीशुदा थे। बच्चे होने के बाद ये सच मालूम चला। परिवार के समझाने के बाद मैंने हालात से समझौता कर लिया।

मंत्री ने कहा कि हर घटनाक्रम में उन्होंने (पप्पू) माफी मांगी। इसलिए मैंने विषय खत्म कर दिया। बच्चों के भविष्य को देखते हुए भी। बिहार के घटनाक्रम के बाद स्वयं मेरे और बेटी के लिए कितनी बातें कही गई। उन्होंने इस पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। मेरी पार्टी और मातृशक्ति ने मेरा मनोबल बढ़ाया। सारे आरोप (पप्पू की तरफ़ से भ्रष्टाचार के आरोप पर) सौ फीसदी गलत है। मुझे Video में गोलज्यु की शपथ खाने के लिए पप्पू ने कहा। गोलज्यु हमारे इष्ट देव हैं। उनके हैं कि नहीं मुझे पता नहीं। मैं गोलज्यु की कसम खा रही हूँ कि जो Audio मैंने Play किया, वह सौ फीसदी सही है। कोई AI नहीं है। पूरी तरीके से Original है। रिंकू उनके सुपुत्र हैं। मुझे नहीं पता कि वह क्या किस किस्म से मेरे दुश्मन हो चुके हैं। मेरा उनसे विशेष संवाद नहीं होता है।

Ganesh Godiyal:PCC अध्यक्ष:रेखा पहाड़ की बेटी है:उनके साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं

———————-

इस मामले में CM पुष्कर बहुत गंभीर है। उन्होंने मंत्री की खैर खबर लेने के साथ ही उनके कथित आरोपित पति के खिलाफ SP जया बलूनी की अगुवाई में SIT (विशेष जांच दल) बिठा दी है। इसके डर से गिरधारी कहीं छिप गया है। पप्पू UP का हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात बताया जाता है। इस मामले में Congress भी रेखा के साथ खड़ी हो गई है। Congress के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सियासी आरोप अपनी जगह है लेकिन सबसे पहले रेखा पहाड़ की बेटी है। उसके साथ अत्याचार और धोखा कर के उनकी जिंदगी और भविष्य से खेले, ये मंजूर नहीं होगा। सरकार को चाहिए कि अपनी मंत्री को न सिर्फ इंसाफ दिलाएँ बल्कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button