Dehradun-Ramnagar के बीच Express Train शुरू:हफ्ते में 2 दिन चलेगी:भीड़ बढ़ी तो Daily की जाएगी:CM पुष्कर-रेल मंत्री अश्विनी ने दिखाई हरी झंडी:UP के लोगों-Students-Daily Passengers को फायदा मिलेगा:Jim Corbett Park का लुत्फ लेना हुआ आसान Double Engine सरकार से उत्तराखंड के विकास की दुगुनी हुई रफ्तार-PSD

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा को एक साथ हरी झंडी दिखा के उसका नियमित संचालन शुरू कर दिया। यह रेल हफ्ते में 2 बार चलेगी। जग प्रसिद्ध Jim Corbett Park का लुत्फ लेने के शौकीनों के लिए ये रेल बड़ा तोहफा साबित होगा।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी। यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच विकास, संपर्क और अवसरों की नई Life Line साबित होगी। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि रामनगर से देहरादून तक संचालित होने वाली यह रेल काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए चलेगी। कुमाऊं और गढ़वाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र से भी प्रदेश की सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी स्थापित होगी। इससे यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।
PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। उत्तराखण्ड को दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। वर्ष 2026-27 में प्रदेश को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट प्राप्त हुआ है। राज्य में लगभग 39 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखण्ड में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास की गति दोगुनी हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो इस रेल को प्रतिदिन चलाया जाएगा। यह Express Train गढ़वाल और कुमाऊं के लिए सेतु का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए प्रमुख नई और विस्तारित 20 रेल सेवाएं शुरू की गई। उत्तराखण्ड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में रेलवे के विस्तार के लिए पूरा सहयोग देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और अरविंद पांडे उपस्थित रहे ।



