अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Big News::Dehradun-Delhi Express Way पर कांवड़ियों का चलना प्रतिबंधित:CS आनंदबर्द्धन ने UP-Delhi के अफसरों को दी हिदायत:काँवड़ यात्रा Safe-Secure-Successful बनाने पर हरिद्वार में Inter State Meeting:AB ने बंदोबस्त पर ली बैठक

Chetan Gurung

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने आज हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेले के आयोजन की तैयारियों का मौके पर सीमांत और अन्य संबन्धित राज्यों के अफसरों के साथ जायजा लिया और उनके साथ बैठक में राज्य के अफसरों को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में कोई कोताही न बरतने की Warning दी। UP और दिल्ली के अफसरों को हिदायत दी कि काँवड़ यात्री किसी भी सूरत में Delhi-Dehradun Express Way (Economic Corridor) पर न चढ़ने पाए।

मेला नियंत्रण भवन के सभागार में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा संबंधित राज्यों के मध्य समन्वय पर अनेक निर्देश दिए। सभी राज्यों ने साझा कार्ययोजना के तहत एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ मेले के प्रभावी प्रबंधन के लिए संबंधित राज्यों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा। सर्विलांस की साझा व्यवस्था विकसित करते हुए उत्तराखण्ड की सीमाओं पर पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त चेक पोस्ट एवं बैरियर स्थापित किए जाएंगे। कांवड़ यात्रियों के प्रवेश के प्रारंभिक बिंदुओं पर ही यात्रा से संबंधित दिशा-निर्देशों, प्रतिबंधों एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाए।

CS ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को अपने साथ वैध पहचान पत्र रखने के लिए प्रेरित किया जाए तथा किसी भी प्रकार के घातक हथियार अथवा प्रतिबंधित सामग्री के साथ यात्रा में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए। श्रद्धालुओं को अनुशासित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करने के लिए प्रमुख संतों एवं धार्मिक गुरुओं के संदेशों का विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। AB ने कहा कि साइनेज लगा के मार्गों की जानकारी, पार्किंग व्यवस्था तथा डायवर्जन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) का उपयोग कांवड़ यात्रा के लिए नहीं किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को इस पर अमल के लिए जरूरी बंदोबस्त समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया की सतत निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक सामग्री का तत्काल तथ्यात्मक खंडन किया जाए। रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में उत्तराखण्ड के DGP दीपम सेठ,DG (Intelligence) अभिनव कुमार तथा सचिव (गृह) शैलेश बगौली ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी दी।

हरिद्वार के DM मयूर दीक्षित ने स्थानीय स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों, यातायात प्रबंधन, प्रतिबंधों तथा मेले के लिए तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी। SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, संयुक्त निगरानी प्रणाली तथा एकीकृत नियंत्रण एवं कमांड व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, विनीत कुमार, ADGP (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. V मुरूगेशन, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, आयुक्त (गढ़वाल) आनंद स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, IG (कुंभ मेला) डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती भी उपस्थित रहे। संचालन SP निशा यादव ने किया।

बैठक में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ITBP, SSB,RPF,CRPF,NDRF,रेलवे तथा विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। मुख्य सचिव ने हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button