उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

प्रतीक जैन-विशाल मिश्र ने एक-दूसरे से DM-MD की कुर्सी बदली:CM पुष्कर ने किए 6 IAS के Transfer:सौरभ-नरेंद्र-विनोद की जिम्मेदारियाँ बढ़ाई

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने IAS अफसरों के तबादलों की गड्डी फेरने का सिलसिला जारी रखते हुए आज फिर DM रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन समेत 6 IAS अफसरों को इधर-उधर कर दिया। प्रतीक ने MD (GMVN-JJM-PD नमामि गंगे) से कुर्सी अदल-बदल की। 3 PCS और 2 सचिवालय सेवा के अफसर भी तबादलों में प्रभावित हुए। तबादलों के उड़ते बादल टुकड़ों में अभी और बरसने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा रहा।

CM Pushkar Singh Dhami

—-

प्रतीक जैन ने रुद्रप्रयाग में बहुत कम समय में ख़ासी लोकप्रियता अपनी कार्यशैली-मेहनत और व्यवहार कुशलता से अर्जित कर ली थी। मुख्यमंत्री ने उनको KFW Project का प्रमुख भी बनाया। प्रतीक और उनकी जगह रुद्रप्रयाग के DM बनाए गए विशाल एक ही Batch (2018) के हैं। 2014 Batch के संजय कुमार से Development सेवायोजन निदेशक की ज़िम्मेदारी वापिस ले ली गई। वह अब Skill Development and Training Director ही रह गए हैं।

SIIDCUL के MD सौरभ गहरवार (2016 Batch) को Roorki Press और अपर सचिव (उद्योग) भी सौंपा गया है। CM के अपर सचिव का जिम्मा भी संभाल रहे नरेंद्र भण्डारी (2016 Batch) को ACEO (UKTDB) और Director (Employment) भी बनाया गया है। PCS अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत,त्रिलोक सिंह मार्तोलिया और अब्ज प्रसाद वाजपाई की ज़िम्मेदारी में भी इजाफा किया गया।

सचिवालय सेवा वाले अपर सचिव कवीन्द्र सिंह और सुरेश जोशी को भी थोड़ा और काम सौंपा गया है। तबादलों को ले के कई IAS अफसर लगातार आँखें गड़ाए बैठे हैं। संभावना जताई जा रही थी कि तबादले बहुत अहम होंगे। आज ऐसा नहीं हुआ लेकिन आइंदा दिनों में होने के कयास बरकरार हैं।

IAS के साथ ही IPS Cadre में भी फेरबदल की फुसफुसाहट के बादल इन दिनों खूब उड़ रहे। वे कब तबादलों की शक्ल में बरसेंगे, ये मुख्यमंत्री पुष्कर के अलावा कोई नहीं जान सकता। कुछ DM-कुछ Police कप्तान बदल जाएँ तो अचंभा नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button