
Chetan Gurung
PM नरेंद्र मोदी के कल के देहरादून दौरे को ले के खुद DGP दीपम सेठ भी उनकी सुरक्षा और अन्य बदोबस्तों को पुख्ता बनाने के बाबत मैदान पर उतर गए। मोदी की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था में 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

प्रधानमंत्री कल देहरादून आ रहे। वह देहरादून-दिल्ली Economic Corridor का उद्घाटन करेंगे। उनके भ्रमण के बाबत आज पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से ‘मिनट-टू-मिनट’ रिहर्सल की। कार्यक्रम से जुड़े समस्त प्रोटोकॉल, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
रिहर्सल के बाद पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस लाइन देहरादून में ड्यूटीरत समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विस्तृत समीक्षा व ब्रीफिंग की। सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप अत्यधिक सजग, सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्च स्तर का हो। उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में पहले से पूरी ब्रीफिंग दी जाए। ये तय हुआ कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं VVIP रूट पर मानव श्रृंखला के दृष्टिगत प्रतिभागियों का पूर्व सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना समुचित चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाए।
VVIP रूट प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण रूट का भौतिक निरीक्षण करें । यह सुनिश्चित करें कि मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अन्य कोई अवरोध न हो।
दीपम ने कार्यक्रम स्थल पर आम-जन के प्रवेश के लिए निर्धारित प्वाइंट पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच करते हुए पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति देने के लिए कहा। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई अनधिकृत वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। सुरक्षा के लिहाज से ऊंचे भवनों, जल टंकियों व अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते (BDS) एवं डॉग स्क्वाड टीमों से गहन जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
ब्रीफिंग में महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा’, अभिनव कुमार, (ADD), अपराध एवं कानून व्यवस्था V मुरुगेशन, IG ( गढ़वाल) राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून) व्यवस्था, धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रधानाचार्य पीटीसी, श्री यशवंत चौहान, समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित



