उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट-बागेश्वर से जुड़ी घोषणाओं पर CM पुष्कर के सख्त तेवर:अफसरों को दी हिदायतें:Sports Infrastructure विकसित करने-Monsoon से पहले सड़कें दुरुस्त करने का फरमान

Chetan Gurung

PM नरेंद्र मोदी के देहरादून Visit और Economic Corridor के उद्घाटन के व्यस्ततम माहौल के बीच CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से मुताल्लिक अपनी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अफसरों को साफ हिदायत दी कि रुके हुए शासनादेश को 20 दिनों के भीतर जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का संबंधित क्षेत्र के विधायकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका प्रभावी समाधान निकाला जाए।

उन्होंने सभी DMs को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि PMGSY के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए।समिति के जरिये सड़कों के मेंटेनेंस कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़कों के पैच वर्क का कार्य वर्षाकाल से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। Sports Infrastructure के विकास पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां 15 दिनों के भीतर आवश्यक धनराशि जारी की जाए। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें। युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कनालीछीना से पिपली बगड़ीगांव तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक बिशन सिंह चुफाल (डिडिहाट), विधायक सुरेश गड़िया (कपकोट), पार्वती दास (बागेश्वर), वर्चुअल माध्यम से विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ. R मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, SN पाण्डेय मौजूद रहे।

इसके साथ ही संबंधित महकमों के सचिव, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी (पिथौरागढ़) आशीष भटगांई, जिलाधिकारी (बागेश्वर) आकांक्षा कोण्डे मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button