उत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

PM मोदी का इस बार का Dehradun दौरा CM पुष्कर की ताकत को बहुत बढ़ा देगा:CS आनंदबर्द्धन-DGP दीपम ने PM Visit तैयारियों को मौके पर परखा:Mahendra Ground (Dakra Cantt)-डाट काली मंदिर पहुंचे

Chetan Gurung

PM नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल की देहरादून Visit और Dehradun-New Delhi Economic Corridor (Express Way) के लोकार्पण से जुड़ी तैयारियों का आज Chief Secretary आनन्द बर्द्धन और DGP दीपम सेठ ने आज मौके पर तथा जनसभा स्थल (Dakra Cantt Army के ऐतिहासिक महेंद्र Ground (जसवंत सिंह मैदान) पहुँच के जायजा लिया। ये तय है कि प्रधानमंत्री मोदी का इस बार का Dehradun Visit CM पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक ताकत में और अधिक इजाफा करेंगे। उनकी सियासी हैसियत BJP के भीतर भी बहुत अधिक बढ़ जाएगी। खास तौर पर ये देखते हुए कि Expressway तकरीबन पूरे का पूरा UP में है।

PM मोदी का अबकी दौरा CM पुष्कर सिंह धामी की अहमियत और ताकत को बे-इंतहां बढ़ाएगी

—————–

महेंद्र ग्राउंड पर PM Visit तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सचिव डॉ पंकज पांडे,DM सविन बंसल और IGP राजीव स्वरूप को निर्देश देते CS आनंदबर्द्धन (नीचे)

—————–

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने देहरादून-सहारनपुर सरहद स्थित विख्यात डाट काली मंदिर से महेंद्र ग्राउंड तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने के निर्देश दिए। अहम Expressway के उद्घाटन समारोह में CM पुष्कर सिंह धामी को आकर्षण चुराने का मौका PM देने वाले हैं, ये साफ है।

DGP दीपम सेठ (सूट में)महेंद्र ग्राउंड पर SSP प्रमेन्द्र डोभाल को निर्देश देते हुए

—————–

CS-DGP ने शहर की यातायात व्यवस्था को PM दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित करने की खातिर ठोस कार्ययोजना तैयार के निर्देश मातहतों को दिए। दोनों के साथ सचिव (PWD) डॉ पंकज पांडे-DM सविन बंसल, SSP प्रमेन्द्र डोभाल-टिहरी की SSP श्वेता चौबे,SSP-STF अजय सिंह,MC नमामि बंसल और अन्य प्रशासन-पुलिस के अफसर रहे।

मुख्य सचिव AB ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली NCR से देहरादून पहुँचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चार धाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा। राजधानी और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी Boost मिलेगा। AB और दीपम ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। मंदिर समिति की तरफ से उनको फूल माला पहनाई गई।

सेना के मैदान पर डाकरा-गढ़ी कैंट से सटे और कई अहम बटालियनों-मुख्यालयों-GTC Helipad के करीब स्थित महेंद्र ग्राउंड पर पहली बार सरकारी या राजनीतिक आयोजन हो रहा। इस मैदान का नामकरण नेपाल के नरेश महेंद्र बीर बिक्रम शाह पर हुआ था। वह सेना के जवानों के `कसम परेड’ पर 50 के दशक में इस ग्राउंड पर आए थे। तब  इसी मैदान पर कसम परेड होती थी।

सेना की 39 GTC-58 GTC-11 GTC तब देहरादून में स्थित थीं। ये Centre 1975 के आसपास अलग-अलग जगह Shift कर दी गई। PM मोदी की जनसभा को ले के स्थानीय लोगों में खासा जोश नजर आ रहा। जनसभा स्थल पर बारिश से बचाव के लिए Waterproof व्यवस्था की गई है। CM पुष्कर सिंह धामी खुद प्रधानमंत्री की तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। CS-DGP से लगातार Updates ले रहे।

प्रधानमंत्री मोदी का लगातार हर किस्म के मौके पर देहरादून और उत्तराखंड आने से राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बहुत फायदा पहुँच रहा। इससे ये जग जाहिर हो गया कि मोदी की नजरों में पुष्कर की कितनी अधिक अहमियत है। उनको कितनी तवज्जो मिलती है। मोदी के हर दौरे से पुष्कर की ताकत और कदम में खुद बा खुद इजाफा हो रहा।

Economic Corridor का अधिकांश (तकरीबन पूरा) हिस्सा UP से गुजरता है। इसके बावजूद Expressway के उद्घाटन का समारोह उत्तराखंड में होना साफ करता है कि 14 अप्रैल को इस Project के उद्घाटन समारोह का सारा आकर्षण PSD लूट के ले जाने वाले हैं। मोदी इसका पूरा मौका उनको देंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button