उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

विधायक जो मुद्दे उठाएँ, उन पर फौरन असरदार Action लें अफसर:लापरवाही बर्दाश्त नहीं:CM पुष्कर ने नैनीताल-उधमसिंह नगर की विधानसभाओं की समस्याओं-Execution पर लिया जायजा:पेयजल-बिजली की दिक्कत लोगों को न होने देने की हिदायत

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर की विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान अफसरों को ताकीद की कि जो भी समस्याएँ विधायक उठाते हैं, उनको शीर्ष प्राथमिकता दें और फौरन उस पर असरदार ढंग से कार्यवाही करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं। उन पर गंभीरता से कार्यवाही करना शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी है। अल्पकालिक प्रकृति के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। दीर्घकालिक योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन को निर्देश दिए कि एक से अधिक विभागों की सहभागिता वाली योजनाओं पर प्रभावी कार्य करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। मुख्य सचिव स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए।

PSD ने निर्देश दिए कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल हों। Monsoon को ध्यान में रखते हुए इससे जुड़ी आवश्यक तैयारियों को अंजाम दिया जाए। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली और पीने के पानी की दिक्कत न हो। विधायकों ने बैठक में अपने इलाकों की समस्याओं को पेश किया।

बैठक में मंत्री सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, सरिता आर्य, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, विभागों के HoDs, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एवं संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button