DGP दीपम की 4 धाम यात्रा बंदोबस्त पर हिदायतों की बारिश:सुरक्षा-यातायात पर Focus:2 ADG सहित 4 IG चारों धामों-यात्रा रूट का करेंगे Inspection:लगभग 7000 पुलिस जवान 24×7 रहेंगे मुस्तैद:16 Super Zone-149 Sector-118 Parking Points:फोन-कैमरा के इस्तेमाल पर SOP का होगा कड़ाई से अनुपालन:Content Creators पर भी नजर रहेगी
IG (Garhwal) चार धाम यात्रा के नोडल अधिकारी: “Unified Control Room से 24x7 मॉनिटरिंग”:ATS टीमों की तैनाती: Social Media Accounts पर रहेगी पैनी नजर: भ्रामक Posts पर SP’s लेंगे तत्काल सख्त Action

Chetan Gurung
DGP दीपम सेठ ने आज चार धाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन में चार धाम यात्रा मार्गों, धामों एवं संबंधित जिलों में सुरक्षा, यातायात, भीड़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की बारीक समीक्षा करने के बाद हिदायतों की बौछार कर दी।गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त कप्तानों ने Online के जरिये शिरकत की। उन्होंने कार्ययोजनाओं का Presentation दिया।



State Police Chief दीपम ने चार धाम यात्रा मार्गों व धामों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, सुरक्षा प्लान, भीड़ प्रबन्धन, हॉल्टिंग पॉइंट्स, टोकन व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन केन्द्र तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के ठहराव, भोजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का Spot Inspection करने के लिए Senior Police Officers को अलग-अलग धामों की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए नामित किया।
गंगोत्री धाम में V मुरुगेशन,ADG अंशुमन AP को बद्रीनाथ धाम,हरिद्वार को IG विम्मी सचदेवा,केदारनाथ धाम में IG नीलेश आनन्द भरणे, युमनोत्री धाम में IG अनन्त शंकर ताकवाले,ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती के लिए IG (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा जिम्मा संभालेंगे। IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप को चार धाम यात्रा-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
वह Unified Control Room पर नजर रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सम्पूर्ण यात्रा क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 43 जोन तथा 149 सेक्टर में विभाजित किया गया है। लगभग 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एटीएस (ATS) टीमों को भी धामों में तैनात किया जाएगा।
–यात्रा मार्गों पर 118 पार्किंग स्थलों को चिहनित किया गया है।52 बॉटल नैक प्वाईंट, 109 लैण्डस्लाईड एरिया, 274 दुर्घटना सम्भावित स्थल और 61 ब्लैक स्पॉट का पूर्व चिन्हीकरण कर लिया गया है। सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय कर अतिरिक्त पुलिस बल, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
CCTV-High Tech Radio Communication Plan तैयार है। धामों में कुल 92 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। यात्रा मार्ग पर 1168 CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी । यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की हवाई निगरानी के लिए 15 ड्रोन संचालित किए जाएंगे। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए 9 ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन सेन्टर बनाए गए हैं। 57 टूरिस्ट पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 80 स्थानों पर आपदा टीमें और 37 स्थानों पर SDRF की तैनाती की गई है।
30 स्थानों पर फायर सर्विस की टीमें और 32 स्थानों पर जल पुलिस/गोताखोरों की तैनाती की गई है। एनडीआरएफ (NDRF) की 8 टीमें एवं 2 सब-टीमें देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में रणनीतिक रूप से तैनात रहेंगी। यात्रा मार्गों पर संचालित होटल, ढाबे, टेंट, घोड़ा-खच्चर संचालक, पालकी संचालक, टैक्सी चालक सहित यात्रा से जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं एवं अस्थाई रूप से कार्यरत स्थानीय एवं बाहरी व्यक्तियों के अनिवार्य सत्यापन के निर्देश दिए गए।
यात्रा के दौरान भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यात्रा से जुड़ी गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में संबंधित जनपद प्रभारी की जवाबदेही होगी। ऑनलाइन पंजीकरण एवं हेली सेवा बुकिंग से संबंधित फर्जी वेबसाइट्स एवं धोखाधड़ी पर सतत निगरानी रखने तथा जन जागरुकता बढ़ाने के लिए IG-STF को निर्देश दिए गए हैं।
दीपम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के संचालन से राज्य में आने वाले वाहनों की संख्या में संभावित भारी वृद्धि के मद्देनजर यातायात प्रबंधन के लिए एक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। धाम मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन व कैमरा के प्रयोग पर मानक SOP का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। ब्लॉगर और यूट्यूबरों की गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।
DGP ने कहा कि धामों पर निजी ड्रोनों के संचालन के संबंध में जारी की गई SOP का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में IG राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, निवेदिता कुकरेती कुमार, धीरेन्द्र गुंज्याल भी उपस्थित रहे।



