
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना-2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) करते हुए राज्य में इस अहम अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश पहली बार पूरी तरह Digital Census की दिशा में जा रहा है। इससे पारदर्शिता, सटीकता और जनभागीदारी सुनिश्चित होगी। इस पहल से भारत Digital Era में एक और मजबूत कदम आगे बढ़ाएगा।


जनगणना का पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ (HLO) है। इसके अंतर्गत आवासीय स्थिति, सुविधाओं और घरेलू विवरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की जा रही है। इस बार ‘स्व-गणना’ की सुविधा के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया अधिक सरल और त्रुटिरहित होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह डेटा राज्य और देश की नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसकी शुद्धता अत्यंत आवश्यक है।जनगणना-2027 देश के विकास की आधारशिला है। लोगों को स्वयं आगे आकर स्व-गणना करना चाहिए। स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें। अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
PSD ने भरोसा दिलाया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी आंकड़ों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। इस अवसर पर CM पुष्कर की धर्मपत्नी गीता धामी, निदेशक (जनगणना संचालन) ईवा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे |



