अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

4 धाम यात्रा बंदोबस्त पर CM पुष्कर का Action Plan-हिदायतें:फर्जी खबर-अफवाह फैलाने पर FIR-हेली सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:Over Rating नहीं होने दी जाएगी:High Tech होंगे बंदोबस्त:श्रद्धालुओं को मिलेंगी Top Class सेवा-सुविधाएं

Crowd Management के लिए Digital Monitoring-Slot System अपनाए जाएंगे

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को देवभूमि की जीवनरेखा करार देते हुए हर नजरिए से इसको अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकियों का सहारा लेने के निर्देश दिए। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव और स्तरीय सुविधाएं दी जाए। हेली सेवाओं में लापरवाही न हो। इसमें व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए|


सचिवालय में चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में आज उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रारंभ की गई ‘Green and Clean चार धाम यात्रा’ मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी रूप में लागू करना है। यात्रा `Plastic Free’ सुनिश्चित करना है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में Collection Box स्थापित किए जाए।

PSD ने चेतावनी दी कि यात्रा को लेकर भ्रामक या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। हेली सेवाओं के संचालन पर में निर्धारित SOP का पूरी सख्ती से पालन किया जाए। सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य हो। ऑपरेशनल ओवरलोडिंग से बचने के लिए समय-समय पर सेवाओं को पर्याप्त विश्राम दिया जाए।
CM ने मौसम आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने,प्रमुख स्थलों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और थीम आधारित इंस्टॉलेशन विकसित करने के साथ-साथ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण पर ज़ोर देने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग पर गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न होने देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त कर दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त Medical Units और अस्थाई अस्पताल स्थापित किए जाएं। पशु चिकित्सालयों की संख्या और सुविधाओं को बढ़ाया जाए। स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शौचालय, विश्राम स्थल (शेल्टर) और अन्य मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास हो।

CM PSD ने कहा कि दर्शन के लिए लंबा इंतजार न हो, इसके लिए Slot Management और Crowd Control System को प्रभावी बनाया जाए। रियल-टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और मजबूत करें।  भीड़-भाड़ वाले रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ बढ़ाएँ। डिजिटल प्रक्रिया को सरल एवं सुगम करें। यात्रा मार्ग पर CCTV कैमरों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए। आवश्यकता अनुसार AI आधारित निगरानी प्रणाली लागू करें।

उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में पुलिस एवं होमगार्ड्स की पर्याप्त तैनाती की जाए। Traffic जाम न हो। Local लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान और संचालन भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

PSD ने कहा कि SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।  24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय रहे। यात्रा मार्गों पर गड्ढों को तुरंत भरें। Over Rating को रोका जाए। सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हों। सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड समय पर उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में मंत्री भरत सिंह चौधरी, वर्चुअल माध्यम से सतपाल महाराज, विधायक, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, DGP दीपम सेठ और संबंधित DMs उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button