उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

पिता शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर CM पुष्कर का सैनिकों को सौगात:खटीमा में CSD Canteen-सैनिक मिलन केंद्र की भेंट:फूलों की बारिश में Road Show:बोले,`पिता के सिद्धान्त-संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा’:पिता ने ही सिखाया कि राजनीति ओहदा हासिल करने के लिए नहीं,जनसेवा का रास्ता है

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिवंगत पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्य तिथि पर उधम सिंह नगर के खटीमा में खेतलसंडा में CSD Canteen (715.51 लाख रूपये) और सैनिक मिलन केंद्र (162.26 लाख रूपये) का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों की फूलों की बारिश के बीच Road Show किया और सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के गौरव सैनिक सम्मान समारोह में जाँबाज सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया।

CM पुष्कर सिंह धामी के दिवंगत पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की तस्वीर को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करती उनकी माता विशना देवी

—–

मुख्यमंत्री की माता विशना देवी (दाएँ) और पत्नी गीता (बाएँ)

———–

मुख्यमंत्री ने पिता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों और 60 वीर नारियों-80 वीर योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अपने पिता की स्मृति में आयोजित ये समारोह उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण है। 6 वर्ष पूर्व का यह दिन उनके जीवन का सबसे दुखद दिन था, जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। पिता के विचार, सिद्धांत और संघर्षपूर्ण जीवन आज भी उन्हें प्रेरित करते हैं। हर कदम पर मार्गदर्शन देते हैं।

खटीमा में CM पुष्कर सिंह धामी का फूलों की बारिश से लोगों ने स्वागत किया

—————-

PSD ने कहा कि उनके पिताजी अपनी वर्दी को अत्यंत सम्मान और सलीके से रखते थे। उनसे यह सीख मिली कि एक सैनिक के लिए उसकी वर्दी ही उसका सम्मान और जिम्मेदारी होती है। पिताजी ने उन्हें सिखाया कि राजनीति पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का मार्ग है। उनके पिता ने 28 वर्षों तक महार रेजिमेंट में सेवा देते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा ऑपरेशन ब्लूस्टार और ऑपरेशन रक्षक जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि बचपन में वह पिताजी से वीर सैनिकों की कहानियां सुनते थे। उनसे उन्हें देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि भले ही वह स्वयं सेना में नहीं हैं, लेकिन सैनिकों को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्र सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आज भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

PSD ने कहा कि वर्ष 2014-15 में देश का रक्षा उत्पादन लगभग 46 हजार करोड़ रुपये था।  साल 2024-25 में 1.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। राज्य सरकार सैनिकों, शहीदों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में भी वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया गया है। देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। बलिदानियों के परिवारों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन अवधि 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समारोह में मुख्यमंत्री की माताजी विशना देवी एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ ही मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा,DM नितिन भदौरिया भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button