
Chetan Gurung
Uttarakhand Investment and Infrastructure Development Board (UIIDB) की चौथी बैठक में आज CM पुष्कर सिंह धामी आला अफसरों को ताकीद की कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं को रफ्तार दें और प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करें। सभी संबंधित विभाग गंभीरता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें।


उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रक्रियात्मक जटिलताओं को दूर करने के लिए कार्यों के सरलीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही साफ हिदायत दी कि अगले 6 महीने के भीतर इन परियोजनाओं की असल प्रगति दिखाई देनी चाहिए। प्रत्येक परियोजना की स्पष्ट Time Line तय करें और तय समयसीमा के भीतर उनको पूरा करें। अफसर नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि की उपलब्धता के साथ इस क्षेत्र की भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशीलता का भी अध्ययन कर सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट के विकास तथा घाटों के सौंदर्यीकरण से इस क्षेत्र में आनेवाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री PSD ने विशेष रूप से आगामी हरिद्वार कुंभ को ध्यान में रखते हुए गंगोत्री से हरिद्वार तक गंगा स्वच्छता के साथ हरिद्वार एवं ऋशिकेश के घाटों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री सौरभ बहुगुणा, उपाध्यक्ष (अवस्थापना अनुश्रवण परिषद्) विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम मौजूद थे।
सचिव शैलेश बगौली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. R राजेश कुमार, बृजेश संत, धीराज गर्ब्याल, रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव अजय मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी भी बैठक में थे।



