अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

4 धाम यात्रा तैयारी Perfect हों-वक्त पर पूरे हों:खतरनाक जगह को Identify करें:Review Meeting में CS आनंदबर्द्धन ने जारी किए तमाम निर्देश

Chetan Gurung

Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में संबन्धित प्रमुख सचिवों-सचिवों को 4 धाम यात्रा की तैयारियों को वक्त पर Perfect ढंग से अंजाम देने के निर्देश दिए। पुलिस, PWD और स्वास्थ्य विभाग को खास तौर पर हिदायतें मिलीं।

CS Anandbarddhan

—————–

मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को जाम वाले स्थलों तथा स्लाईडिंग जोन को Identify कर उन स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक जाम और लैंड स्लाइडिंग से मार्ग बंद होने पर लगने वाले जाम से बचने के लिए बड़े होल्डिंग एरिया में मुसाफिरों के रुकने और उनके भोजन का बंदोबस्त रखने के लिए कहा। यातायात दबाव और मौसम की जानकारी सहित महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार वॉकी-टॉकी सहित SMS से भी लोगों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए रजिस्टर्ड नंबर पर वॉट्सएप चला जाए। रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्रियों को ‘सचेत ऐप‘ अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराया जाए। पुलिस सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभाग अपनी विभागीय योजनाओं में नए रूट्स और कनेक्टिविटी को भी शामिल करें।

CS AB ने आपदा प्रबन्धन विभाग के मैसेजिंग एलर्ट मैकेनिज्म का प्रयोग भी यात्रा मार्ग में यात्रियों को जानकारियां उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। आपात स्थिति में हेली सेवाओं के माध्यम से बचाव एवं रेस्क्यू का उचित प्रबन्धन सुनिश्चित करने के लिए कहा। पर्यटन विभाग को चार धाम यात्रा मार्गों पर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए। पर्यटन विभाग अपनी छोटी पब्लिक अमेनिटीज को भी विकसित कर सकता है।

उन्होंने यात्रा मार्गों में साईनेज अनिवार्य रूप से लगाने, श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करने देने के लिए भी कहा। स्वास्थ्य विभाग से चारों धामों में चिकित्सकों की तैनाती की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट ली। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में 15-15 दिनों के रोटेशन आधार पर चिकित्सकों की तैनाती करने के लिए भी हिदायत दी। 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के लिए कहा।

मुख्य सचिव ने विभिन्न स्थानों पर स्क्रीनिंग पाइंट्स स्थापित करते हुए स्वास्थ्य जांच को बढ़ाने पर बल दिया। ट्रेकिंग रूट्स पर आपातकालीन स्थिति में दवाएं और जांच उपकरणों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने Danger जोने, Sliding Zone को चिहनत कर मरम्मता करने के निर्देश दिए।

आनंदब्र्द्धन ने विद्युत विभाग को बद्रीनाथ धाम में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान तथा चारों धामों में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। चारों धामों एवं यात्रा मार्ग पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। GMVN को भी अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा।  नागरिक उड्डयन विभाग को शटल सेवा के लिए SoP शीघ्र जारी करने के लिए कहा। चारों धामों में हेली सेवाओं की उपलब्धता एवं ऑफलाईन/ऑनलाईन बुकिंग की सुविधा का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सूचना विभाग को यात्रा से सम्बन्धित सभी आवश्यक जानकारियों का प्रचार प्रसार करने,परिवहन विभाग को वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र, ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग को 4 धाम यात्रा मार्गों पर रसोई गैस, कैरोसीन, पैट्रोल, डीजल की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। DGP दीपम सेठ, प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, डॉ BVRC पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, Commissioner (Garhwal) विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, धीराज गर्ब्याल,DG (Information) बंशीधर तिवारी सहित सम्बन्धित जिलों के DMs बैठक में थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button