
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की बुनियादी सुविधाओं के विकास में गति लाने तथा District Plan के सफल क्रियान्वयन को अंजाम देने के लिए 1200 करोड़ रूपये मंजूर कर दिए।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ₹ 282.29 करोड़ की योजनाओं को अनुमोदन दिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों के लिए ₹ 1018.21 करोड़ रूपये जारी करने को मंजूरी दी।
CM PSD ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन कल्याण से जुड़ी विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित हों।



