उत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

Big Development::इंतजार की घड़ियाँ खत्म!ढाई घंटे सफर वाला Delhi-Dehradun Economic Corridor 14 अप्रैल से चालू:PM मोदी के हाथों होगा उद्घाटन:CM पुष्कर ने तैयारियों पर दिए निर्देश:Dakra कैंट के महेंद्र ग्राउंड पर `नमो’ की जनसभा:पहली बार कोई सरकारी समारोह

उत्तराखंड Tourism-कारोबार-Industry-आर्थिकी में बेशुमार Boom!

Chetan Gurung

बहुचर्चित Delhi-Dehradun Economic Corridor (ढाई घंटे वाला Express Way) को ले के लंबे समय से चली आ रही इंतजार की घड़ियाँ खत्म होने को आ गई। 14 April को PM नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राज्य और देश की राजधानी के बीच का सड़क फासला 5 घंटे के बजाए महज ढाई घंटे में सिमट कर रह जाएगा। प्रधानमंत्री डाकरा कैंट के एतिहासिक महेंद्र ग्राउंड (जसवंत सिंह मैदान) पर जनसभा भी करेंगे। सैन्य क्षेत्र में ये पहला कोई इतना बड़ा सरकारी आयोजन होगा। CM पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर PM Visit को ले के बैठक कर बंदोबस्त को अव्वल बनाने के निर्देश दिए। इस कॉरीडोर के शुरू होने से उत्तराखंड के Tourism-कारोबार-Industry और आर्थिकी को बेशुमार उछाल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसको जन-उत्सव की सूरत दी जाए। आयोजन बेहद आकर्षक एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित क्यी जाए।

PSD ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत—गढ़वाली, कुमायूंनी एवं जौनसारी लोकनृत्यों और संगीत को आयोजन में भव्य रूप से पेश किया जाए। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक एवं आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाया जाए।  कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आयोजन सरकारी न होकर उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक नजर आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर में बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए।  लोग अपने घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हों। पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए। कार्यक्रम से पूर्व प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। यह परियोजना उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा देगी। इस कॉरिडोर के माध्यम से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

PSD ने कहा कि इस Project से उत्तराखंड के पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा। युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर Logistics-Transport-Investment के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा।इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तराखण्ड के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखने का अवसर इससे मिलेगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट,प्रदेश BJP महामंत्री (संगठन) अजेय,महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,सचिव शैलेश बगौली,Commissioner विनय शंकर पांडे, IG-Garhwal राजीव स्वरूप,DM सविन बंसल, SSP प्रमेन्द्र डोभाल,अपर सचिव बंशीधर तिवारी शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button