अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्स

Graphic Era Athletic Meet:जेम्स-प्रेरणा थापा,विजय, कृतिका Best Athlete:सीखो क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती-डॉ घनशाला

Chetan Gurung

Graphic Era Annual Athletic Meet में जेम्स एवर, प्रेरणा थापा, विजय नेगी और कृतिका ने दोनों विश्विद्यालयों से Best Athlete घोषित किए गए। विवि समूह के Chairman Dr कमल घनशाला ने इस मौके पर कहा कि हर उम्र में इंसान खुद को बेहतर बना के आगे बढ़ सकता है। सीखने की कोई उम्र होती ही नहीं है।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एथलेटिक मीट-2026 में  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से  3272 छात्र-छात्राओं और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से  5539 छात्र-छात्राओं ने जोश, ऊर्जा और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 7 दिवसीय एथलेटिक मीट में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बेस्ट एथलीट बॉयज़ श्रेणी का खिताब बीटेक के छात्र जेम्स एवर को मिला। Girls श्रेणी में प्रेमा थापा ने यह खिताब अपने नाम किया।  बेस्ट डिपार्टमेंट का खिताब BCA विभाग ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बेस्ट एथलीट का खिताब बॉयज़ श्रेणी में बीवोक के छात्र विजय नेगी ने जीता। गर्ल्स श्रेणी में बीबीए की छात्रा कृतिका ने यह खिताब अपने नाम किया। बेस्ट डिपार्टमेंट का खिताब मैनेजमेंट विभाग ने कई स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपने नाम किया।

समापन समारोह में विवि समूह के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ और मन को सशक्त बनाते हैं। ऐसे आयोजन छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं।ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कीइंग, स्क्वैश और शूटिंग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं ने ओलंपिक्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा भी ग्राफिक एरा की छात्रा हैं। डा. घनशाला ने कहा कि भविष्य में छात्र छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, विशाल मैदान और उन्नत उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ अवसर मिल सकें।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से बॉयज श्रेणी में भावेश भाटी, प्रांजल रावत, सौरभ रावत, आर्यन बर्थवाल, अमामरू बोस्को और गर्ल्स श्रेणी में शगुन सिंह, प्रेरणा थापा, लक्ष्मी रावत, पलविंदर कौर, अनुष्का पंत  अपने-अपने मुकाबलों में अव्वल रहें।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बॉयज श्रेणी में मयंक, अंकित रावत, विजय नेगी, अमित, अंकित कुमार और गर्ल्स श्रेणी में रक्षिता, काजल, अंजली, कृतिका कनिष्का अपने-अपने मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विदेशी Students ने भी सभी खेलों में बड़े उत्साह से भाग लिया।

डा. कमल घनशाला ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर व 1500 मीटर रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट और रिले दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button