उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

काली-दुर्गा की धरती पर जंगे-इंतिख़ाब में देवभूमि के CM पुष्कर की सिंहगर्जना:BJP सत्ता में आई तो बंगाल की धरती से भय-भ्रष्टाचार की छुट्टी:बनगाँव में Road Show-जनसभा:Syndicate बन के कांड कर रही TMC:BJP ने झोंका अपने पारस पत्थर पुष्कर को जंगे इंतिख़ाब में

Chetan Gurung

काली और दुर्गा देवी की धरती पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी सरकार-TMC के काले जादू को खत्म करने आज देवभूमि के CM पुष्कर सिंह धामी ने बनगाँव में Road Show के बाद चुनावी जनसभा में सिंह गर्जना करते हुए ऐलान किया कि BJP सत्ता में आई तो राज्य से भय-भ्रष्टाचार की छुट्टी हो जाएगी। तृणमूल Congress सरकार में रह के Syndicate के तौर पर कांड को अंजाम दे रही। पुष्कर को बंगाल में जंगे इंतिख़ाब में झोंक के PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह के उन पर असीमित विश्वास को जतलाया और चुनाव हर हाल में जीतने के दृढ़ निश्चय को दिखाया।

पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव कड़ी टक्कर वाला माना जा रहा है। BJP ने चुनावी पारस पत्थर पुष्कर को भेज के उनके Lucky Charm गुण को भुनाने की कोशिश की है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर ने बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उनको सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह उनकी लोकप्रियता का दायरा उत्तराखंड से बाहर तक फैलने का संकेत कर रही थी।

BJP आला कमान भी PSD को निर्णायक और जननेता के तौर पर तैयार कर रही, ये तय दिख रहा। उनको लोकसभा या फिर विधानसभा चुनावों में बाहर के राज्यों में प्रचार के लिए भेजना उनकी बढ़ती TRP को जतलाता है। कर्नाटक, ओडिशा, बिहार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी चुनावों के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री धामी का नाम प्रमुखता से शामिल रहा है।

बनगांव की जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने TMC और ममता सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक “सिंडिकेट” के रूप में काम कर रही है। कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। लोगों को डराना, धमकाना और लूटना इनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है। पश्चिम बंगाल में भी डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास, समृद्धि और सुशासन का नया दौर शुरू होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button