उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Final Touch के करीब देहरादून Master Plan-41:आधुनिक-सुविधासज्जित शहर बनेगी राजधानी:सचिव Dr RRK ने कहा,`विकास-पर्यावरण संतुलन पर भी Focus’:Mussoorie बनेगा Model Hill Station

Chetan Gurung

MDDA ने CM पुष्कर सिंह धामी की हिदायत और सोच के मुताबिक राजधानी शहर के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास के लिए Master Plan-2041 को Final Touch देने की कार्यवाही शुरू करते हुए देहरादून को आधुनिक जरूरतों के मुताबिक विकसित करने की दिशा में और आगे कदम बढ़ाए। शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सचिव (आवास) डॉ.R राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बाबत हर पहलू पर बारीकी से चर्चा की गई।

CM पुष्कर सिंह धामी

—————-

बैठक में MDDA के VC बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह, गौरव चटवाल, chief Town Planner शशि मोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि महा योजना को लोगों के हितों के मुताबिक और Modern City की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। CM पुष्कर ने प्राधिकरण को देहरादून शहर और मसूरी का विकास बाकी शहरों के लिए आदर्श के तौर पर करने के ले निर्देश दिए हैं।

सचिव डॉ RRK ने निर्देश दिए कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में विशेष कैंप लगाकर नागरिकों की आपत्तियां और सुझाव लिए जाएं। स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों से मास्टर प्लान अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनेगा। देहरादून को आधुनिक, निवेश अनुकूल और तकनीकी रूप से सशक्त शहर बनाने का लक्ष्य Plan में रखा जाना है। इसमें Traffic और Infrastructure पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा। सड़क नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Master Plan के Presentation में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नए कॉरिडोर, बाईपास और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रस्तावित किए गए। पर्यावरण संरक्षण को प्रमुख स्थान दिया गया है। नदी तटों के संरक्षण, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और Green Zone विकसित करना भी योजना का हिस्सा होगा। सचिव ने निर्देश दिए कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।

मास्टर प्लान से जुड़ी आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के लिए पूर्व गठित समिति के साथ-साथ एक अन्य 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव को शामिल किया गया है। यह समिति समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सभी आपत्तियों की सुनवाई करेगी। जटिल मामलों के समाधान के लिए उपाध्यक्ष को विशेष अधिकार दिए गए हैं। इससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी।

Mussoorie के लिए अलग Vision, पर्यटन प्रोत्साहन और पर्यावरण का संतुलन को जगह दी गई है। डॉ RRK ने निर्देश दिए कि मसूरी को Model Hill Station के तौर पर विकसित किया जाएगा। महयोजना को कामयाबी के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय रखना होगा। शहरी विकास, परिवहन, पर्यावरण और पर्यटन विभाग मिलकर इस योजना पर कार्य करेंगे।

MDDA के VC बंशीधर ने कहा कि मास्टर प्लान-2041 देहरादून के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस बार इसे पूरी तरह जनसहभागिता पर आधारित बनाया जा रहा है। प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि मास्टर प्लान को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर कैंपों के जरिए नागरिकों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button