उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

1400 करोड़ से Modern बनाया जा रहा देहरादून:नगर निगम के जुगमनदर Hall के जीर्णोद्धार-नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण:PM मोदी Dehradun-ND Express-Way का उद्घाटन करेंगे:बोले CM पुष्कर:कहा,`सरकारी जमीन पर अतिक्रमण-कब्जों पर सख्त कार्रवाई’:विकास-विरासत एक साथ करने पर सरकार का खास Focus

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्द्धन की खातिर 2,32,50000 की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ विरासत के  संरक्षण को ध्यान में रख के कार्य कर रही है।  राजधानी में 14 सौ करोड़ रूपये की विकास योजनाएँ उसको आधुनिक बनाने के लिए इस वक्त चल रही हैं। उन्होंने केदारपुरम स्थित ABC Centre में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्र में 6 Parks के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरी क्षेत्रों को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

PSD ने कहा कि राज्य सरकार अवस्थापना सुविधाओं के विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य कर रही है। देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हरित और स्वस्थ देहरादून के निर्माण के लिए शहर में 35 पार्कों का निर्माण कराया गया है। केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर का सबसे बड़ा पार्क विकसित किया गया है। वीर बलिदानियों की स्मृति में विशेष स्मृति पार्कों के माध्यम से 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जलभराव वाले स्थानों पर रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने देहरादून आ रहे हैं। देहरादून में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। सरकारी और निगम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करना नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल, रामसिंह कैड़ा, खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, नगर आयुक्त नमामि बंसल उपस्थित थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button