उत्तराखंडदेशपर्यटन

उत्तराखंड की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता:और सशक्त होगी 4 धाम यात्रा-CM पुष्कर:PSD ने किए रामनगर के छोई हनुमान मंदिर के दर्शन

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित हनुमान धाम पहुंचे और वहाँ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है। उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया और पुष्कर ने अपने हाथों से लोगों को प्रसाद के तौर पर भोजन परोसा।

मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं। धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है।  जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।

PSD ने कहा कि हरिद्वार कुंभ-2027 देश की आस्था का विषय है। मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रदेश में शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है। ये चार धाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। आगामी चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी व्यापक तैयारियां आरम्भ की जा चुकी है।

CM ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है। इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, कुमाऊं के आयुक्त एवं सचिव (मुख्यमंत्री) दीपक रावत, IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, DM ललित मोहन रयाल,SSP Dr मंजूनाथ TC भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button