अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

शाबास UK Police::रंग में आई CM पुष्कर की Police:”ऑपरेशन प्रहार” में ब्रिगेडियर की हत्या के आरोपी Arrest:अपने फरार पकड़ने के साथ ही महाराष्ट्र-उड़ीसा Police के भी Wanted दबोच डाले:ऋषिकेश अपराधियों के लिए नया Hide Out!

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के कड़क तेवर ने काम कर दिया और उनकी पुलिस ने DGP दीपम सेठ की अगुवाई में आज Operation प्रहार में धूम-धड़ाका करते हुए जोहड़ी गाँव (देहरादून) में Retired ब्रिगेडियर की हत्या के बाद फरार आरोपियों को दिल्ली में दबोच डाला। उनको देहरादून लाया गया। अपने अपराधियों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने महाराष्ट्र और उड़ीसा के भी Wanted अपराधियों को भी धर दबोच लिया।

CM पुष्कर सिंह धामी के तेवर कानून-व्यवस्था पर बहुत कड़क है।


de

DGP Deepam Seth-aggressive on maintaining law and order

———————–

मुख्यमंत्री पुष्कर ने राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गाँव में सुबह की सैर के लिए निकले पूर्व सैन्याधिकारी की दो groups में गोलीबारी में मौत के बाद सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने खुद कानून-व्यवस्था पर खुद समीक्षा बैठक की। फिर CS आनंदबर्द्धन तथा DGP दीपम के स्तर पर भी समीक्षा बैठकें कानून-व्यवस्था और जुर्म को रोकने के लिए की गईं।

DGP ने खुद ही लगाम थाम ली है। उनके आदेश पर  पूर्व सैन्याधिकारी की मौत के लिए जिम्मेदार समझे जा रहे फरार आरोपियों आदेश गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी (निवासी शिवपुरी गडीपुता, थाना गडीपुता जनपद शामली-UP), समीर चौधरी पुत्र चरमेनदर सिंह निवासी (ग्राम गदर जुड्डा, थाना मंगलौर- हरिद्वार) तथा मोहित अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा (निवासी B-43 रामा पार्क रोड, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली) को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हो गई।

दो दिन पहले जोहड़ी गाँव में उस वक्त पूर्व सैन्याधिकारी किसी पक्ष की गोलीबारी का शिकार हो गए थे। उनकी मौत ने कानून-व्यवस्था को ले के लोगों में उबाल ला दिया था। CM पुष्कर ने गृह और पुलिस महकमे को इस मामले में नाराजगी जतलाते हुए जल्द अपराधियों को शिकंजे में कसने के निर्देश दिए थे। एक पक्ष के 4 आरोपियों को पुलिस शुरू में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Operation प्रहार महाराष्ट्र और उड़ीसा के अपराधियों के लिए भी भारी पड़ गया। रायगढ़ के अलीबाग क्षेत्र में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त योगेश रमेश लहारे पुत्र रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र), उम्र 31 वर्ष को देहरादून पुलिस एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से पुलिस की आँख में धूल झोंक के फरार चल रहा था।

उसको CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं सघन चेकिंग अभियान के जरिये Identify कर के Arrest किया गया। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद उसको महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया गया। उड़ीसा के कटक से जेल तोड़कर फरार हुए 1 लाख रुपये के इनामी अपराधी राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार), उम्र 34 वर्ष को भी ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।

इससे ये भी मालूम चल रहा कि उत्तराखंड और खास तौर पर ऋषिकेश सरीखी धार्मिक नगरी भी बाहरी अपराधियों के लिए Hide Out बन रहा है। ये कलंक अभी तक सिर्फ देहरादून शहर के माथे पर चिपका हुआ था। अभियुक्त को टिहरी एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन सहित घेराबंदी कर पकड़ा। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न प्रांतों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पब एवं बार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। डाकरा-गढ़ी कैंट में आज चलाया गया अभियान इसी का हिस्सा था। शहरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की Visibility बढ़ाकर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button