
Chetan Gurung
बढ़ते जुर्म और Bar-Clubs से मदमस्त हो के निकलने के बाद जरायमपेशाओं-हुड़दंगियों की खूँरेजी की बढ़ती वारदातों पर CM पुष्कर सिंह धामी के सख्त तेवरों के बाद पुलिस ने “Operation प्रहार” छेड़ने का फैसला किया है। DGP दीपम सेठ ने आज Police Head Quarter में अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि जुर्म पर अंकुश लगाने के लिए हर जतन किए जाए और जुर्म करने वाले कतई न बच पाए।
हाल के दिनों में दिन दहाड़े अर्जुन शर्मा,विक्रम शर्मा,मच्छी बाजार में युवती और प्रेमनगर में Student की हत्या के बाद कल सुबह की सैर में निकले पूर्व ब्रिगेडियर की दो Groups की गोलीबारी में कत्ल हो जाने से राजधानी का माहौल बेहद गरम हो चला है। पुलिस के प्रताप पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाद मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने भी कानून-व्यवस्था पर समीक्षा कर गृह और पुलिस महकमे के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अपराधों पर हर हाल में लगाम लगाई जाए। अपराधी बच के भाग न पाएँ।
आज पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान सभी आला और जिम्मेदार अफसर IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, IG (STF)नीलेश आनन्द भरणे,SSP प्रमेंद्र डोबाल तथा SSP(STF) अजय सिंह के साथ बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कई निर्देश जारी किए। IG राजीव देहरादून की कानून-व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंग करेंगे। SSP प्रमेन्द्र मातहत अफसरों को लक्ष्य सौंपेंगे और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे। क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग को अंजाम देंगे।
CO और कोतवाली प्रभारी खुद Field में रहेंगे। Hotspot इलाकों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाएंगे। बैरियर्स पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करेंगे। सुबह के समय CO पुलिस बल की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाएंगे। IG (STF) और SSP (STF) देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
ये भी तय किया गया कि सत्यापन अभियान के अंतर्गत PG (Paying Guest) और किरायेदारों का सघन सत्यापन कराया जाएगा। होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी। तय समय के बाद भी संचालित हो रहे बार एवं पब्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। DGP दीपम ने कहा कि राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जरूरी है।



