
Chetan Gurung
Secretary (Housing) Dr R राजेश कुमार ने उत्तराखंड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण में संरचनात्मक अभियंताओं के एम्पैनलमेंट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों के साथ इस बाबत जम के मंथन किया।

देहरादून के राजीव गांधी Complex स्थित हुडा कार्यालय में आज आवास सचिव राजेश ने अपनी अध्यक्षता में हुई बैठक में न केवल तकनीकी सुधारों पर, बल्कि वर्तमान में सामने आ रही व्यावहारिक चुनौतियों और लंबित प्रस्तावों के पर भी गंभीरता से विचार किया।
ये फैसला हुआ कि स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के नवीन पंजीकरण से जुड़े प्रस्तावों को भवन निर्माण एवं विकास उपविधि/विनियम में निहित प्रावधानों के तहत यथा शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। लंबित मामलों की जांच करते हुए शीघ्र पूर्ण करते हुए प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इस बात पर भी चर्चा की गई कि जिन स्ट्रक्चरल इंजीनियरों का पंजीकरण समाप्त हो चुका है, उनके नवीनीकरण/पंजीकरण स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा।
इससे सभी प्रकार के भवनों के मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा /देरी व जटिलता उत्पन्न नहीं होगी। बैठक में अपर आयुक्त आवास DP सिंह, चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव सहित शासन-प्रसाशन के वरिष्ठ-अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. आर राजेश ने कहा कि स्ट्रक्चरल इंजीनियरों का एम्पैनलमेंट राज्य में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण और नवीनीकरण से जुड़े लंबित प्रस्तावों की शीघ्र ही जांच करते हुये सुयोग्य व अहरताओं को पूर्ण करने वाले आवेदकों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए डिजिटल प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। निर्माण कार्यों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने नहीं दिया जाएगा।



