LPG गैस का हाल क्या है, खुद रेस्तरां पहुँच CM पुष्कर ने जाना:संचालकों से कहा,`गैस की दिक्कत अभी नहीं लेकिन जरूरत हुई तो Covid काल की तरह फिर सभी को एकजुट हो के चुनौती का सामना करना होगा’:बोले,`Induction का अधिक इस्तेमाल करें’

Chetan Gurung
देश भर में रसोई गैस की किल्लत के मद्देनजर राज्य में इसकी दशा जानने खुद CM पुष्कर सिंह धामी आज छावनी क्षेत्र गढ़ी के एक रेस्तरां में जा पहुंचे। वहाँ उन्होंने सभी होटल और रेस्तरां संचालकों से मुलाक़ात कर उन्हें कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है। अलबत्ता,आने वाले दिनों में यदि जरूरत आन पड़ी तो Covid काल की तरह इस बार भी सभी को एकजुटता दिखाते हुए इस चुनौती का भी डट के सामना करना होगा।

मुख्यमंत्री ने रेस्तरां संचालित करने वालों से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। रेस्तरां संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है। फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। गैस की खपत कम करने के लिए रेस्तरां में तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहा। साथ ही प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
CM पुष्कर ने कहा कि अभी गैस की आपूर्ति हो रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। जरूरत पड़ी तो देश एकजुटता से इस चुनौती का सामना करेगा। कोरोना काल की तरह का धैर्य लोगों को फिर से दिखाना होगा। गैस के विकल्प के तौर पर Induction (Electric चूल्हा) सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है। सरकार हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।



