अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Super Breaking:मंत्रिमंडल विस्तार:House Full हुई पुष्कर Cabinet:खजानदास-मदन-प्रदीप-कैड़ा-भरत Team पुष्कर का अंग बने:लोकभवन में राज्यपाल ने बारिश की रिमझिम और सर्द सुबह में दिलाई शपथ:मंत्रालयों का बंटवारा जल्द होगा:पुराने मंत्रियों के महकमों में कटौती तय:www.chetangurung.in ने मंगलवार को ही Break की थी खबर:मोदी-शाह के और विश्वासपात्र-शक्तिशाली बन के उभरे PSD

हरिद्वार की लगी Lottery:2 मंत्री आए हिस्से में:देहरादून-रुद्रप्रयाग-नैनीताल को भी मिली तवज्जो:खजान के बाद दूसरे नंबर पर भरत चौधरी को शपथ

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी की सिफ़ारिश पर आज राज्यपाल LT General (Ret) गुरमीत सिंह ने बारिश की रिमझिम के दौरान सर्द सुबह लोकभवन में देहरादून के खजानदास,रुद्रप्रयाग के भरत चौधरी,हरिद्वार के मदन कौशिक,प्रदीप बत्रा और भीमताल (नैनीताल) के राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।भरत ने संस्कृत में शपथ ली। 5 मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही पुष्कर मंत्रिमंडल Housef  Full हो गया। ये शपथ ग्रहण नवरात्र के दूसरे दिन और PSD के दूसरी बार CM पद की शपथ लेने के 3 दिन पहले हुआ। मंत्रालयों का बंटवारा आज ही हो जाने की उम्मीद है। पुराने मंत्रियों के महकमों में कटौती होना तय है। विधानसभा चुनाव के लिए अब 10-11 महीने रह गए हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही पुष्कर ने इन दावों-अफवाहों और फुसफुसाहटों की भी हवा निकाल दी कि सरकार में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। कायदे में वह और अधिक शक्तिशाली तथा PM नरेंद्र मोदी-HM अमित शाह के और ज्यादा करीबी-विश्वासपात्र बन के उभरे। मदन और खजान का सालों बाद पुनर्वास हो गया।

Khajandas

————–

Bharat Chaudhry

————

Madan Kaushik

———–

Ram Singh Kaida

———-

Pradeep Batra

———

खजानदास को देहरादून और SC कोटे में मौका मिला। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। विवादों से दूर रहते हैं। मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र-खास होने के साथ ही संगठन में भी उनके विरोधी नहीं हैं। उन्होंने राजधानी के मुन्ना सिंह चौहान और विनोद चमोली की चुनौती से पार पाई। देहरादून से गणेश जोशी पहले ही मंत्री हैं। हरिद्वार से मदन और प्रदीप को मंत्री बना के CM पुष्कर ने एक साथ कई दांव चले। Cabinet से प्रेमचंद अग्रवाल के हटने के बाद खाली मैदान की सीट का कोटा भर गया। ब्राह्मण कोटा भी बढ़ा। मदन को करीब लाने की कोशिश भी हुई। फिर कुम्भ मेले के लिए साल भर भी न रहने से मुख्यमंत्री को Local MLA-मंत्री से कामकाज देखने और संभालने में मदद भी होगी। प्रदीप बत्रा भी पुष्कर के करीबियों में शुमार होते हैं। उन्होंने पंजाबियों का कोटा भी भरा। हरिद्वार से ही आने वाले आदेश चौहान फिर रीते हाथ रहे।

16 मार्च (मंगलवार) को ये खबर देर रात www.chetangurung.in में Break की गई थी

——–

भरत ने देवप्रयाग के विनोद कंडारी को निराश कर के मंत्रिमंडल में जगह बनाई। 4 धाम यात्रा के दौरान अब उनकी जिम्मदारी भी होगी कि वह किसी किस्म की दिक्कत श्रद्धालुओं और पर्यटकों को न होने दें। राम सिंह को उनकी खामोशी और CM-संगठन के प्रति निष्ठा का फल देते हुए नैनीताल का कोटा भरा गया। प्रदीप-भरत-राम सिंह पहली बार मंत्री बने हैं। www.chetangurung.in ने इसी मंगलवार की देर रात लिखा था कि मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। इसकी गुनगुनाहट कई बार हुई थी लेकिन अब नहीं तो कभी नहीं वाला मामला आ जाने के कारण संभावना प्रबल नजर आ रही थी कि इस बार मंत्रिमंडल विस्तार हो के रहेगा।

पुष्कर अब खुल के सरकार और संगठन को रफ्तार दे सकेंगे। उनके पास पूरा मंत्रिमंडल है। मोदी-शाह ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को भरा-पूरा मंत्रिमंडल देने से गुरेज किया था। पुष्कर ने मंत्रिमंडल के सभी पदों को भरने के लिए आला कमान के Number- और 2 को माना के साबित कर डाला कि वह वाकई दोनों के Blue Eyed CM हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को ले के खूब गोपनीयता बरती गई थी। गोपन विभाग जो कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मामले देखता है, को भी कई बातें बताई ही नहीं गई थीं। खुद CM ऑफिस और BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनसे संपर्क साधा था। मंत्री पद की शपथ लेने वाले भी चुप्पी बरते रहे।

एक साथ सभी खाली 5 सीटें भर दिए जाने से सबसे ज्यादा Tension अब पुराने मंत्रियों को होना स्वाभाविक है। वे महकमों का लंबा-चौड़ा साम्राज्य लिए हुए हैं। उनके महकमों में कटौती हो के ही नए मंत्रियों को वे महकमे सौंपे जाने हैं। खजान-मदन पुराने-वरिष्ठ और Senior भी हैं। उनको हल्के-फुल्के महकमे दिए भी नहीं जा सकते हैं। एकाध महकमे हो सकता है मुख्यमंत्री खुद भी छोड़ दें। वह अपना Focus अब BJP को विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत दिला के Hattrick लगाने में रखना पसंद करेंगे। पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज-सुबोध उनियाल-गणेश जोशी-रेखा आर्य-डॉ धन सिंह रावत-सौरव बहुगुणा शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह की खासियत ये रही कि पहली बार मंत्री बने भरत ने खजान के बाद शपथ ले के साफ किया कि वह मदन-प्रदीप और राम सिंह से Senior रहेंगे। शपथ ग्रहण का वक्त सुबह 10 बजे तय था। बारिश के कारण ये तकरीबन 20-22 मिनट देर से शुरू हो पाया। शपथ के दौरान स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मंत्री सतपाल महाराज मौजूद नहीं रहे। बाकी मंत्री के साथ पूर्व राज्यपाल-पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी,MP नरेश बंसल,प्रदेश BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार,महामंत्री दीप्ति रावत,Media प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button