अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Hybrid Materials नई तकनीकों की नींव-Experts in Graphic Era

Chetan Gurung

देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने हाइब्रिड मैटेरियल्स, उन्नत तकनीकों के साथ ही उनके विभिन्न औद्योगिक और अनुप्रयोगों पर Graphic Era विवि में आयोजित International Seminar में गहन मंथन और चर्चा कर Students को सीखने और समझने का भरपूर मौका दिया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में  तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्ट्रैथक्लाइड के प्रो. डिनो जारोसिंस्की ने कहा कि आने वाले समय में हाइब्रिड मैटेरियल्स ही नई तकनीक की नींव बनेंगे और नवाचार को गति प्रदान करेंगे। यह मैटेरियल्स न केवल अधिक सक्षम और टिकाऊ होते हैं बल्कि विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी रखते हैं।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि इन हाइब्रिड मैटेरियल्स में विश्व को बदलने की अपार संभावनाएं छिपी हुई है। उनके प्रयोगों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी के वैज्ञानिक डा. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कल के मैटेरियल्स से भविष्य की तकनीक का निर्माण संभव नहीं है। आज की जटिल और उन्नत जरूरत को पूरा करने के लिए मल्टी कंपोनेंट मैटेरियल्स का विकास बेहद आवश्यक हो गया है।

सम्मेलन में 10 तकनीकी सत्रों में ऑप्टिकल संरचनाओं की विशेषताएं, कार्बन नैनोट्यूब, प्लाज्मोनिक धातु, ग्राफीन आधारित उन्नत इलेक्ट्रोड, हाइड्रोजन ईंधन और मॉलिक्यूल इंटरफेस प्लेटफार्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री (CSIR) ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के प्रो. पैट्रिक मुग़ली, मुंबई के TIFR के प्रो. श्रीगणेश प्रभु के साथ डिपार्टमेंट हेड डा. फतेह सिंह गिल, ग्राफिक एरा के BIS के नोडल ऑफिसर डा. बृजेश प्रसाद  मौजूद रहे।

–सिंगापुर में इंटर्नशिप पर सेमिनार– 

ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं को सिंगापुर में विश्व स्तरीय शिक्षा और इंडस्ट्री एक्स्पोज़र पाने के विशेष अवसरों की जानकारी दी गई आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ग्लोबल अकैडमी इंटर्नशिप प्रोग्राम पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में सिंगापुर के कॉर्पोरेट गुरुकुल के अनंत नेपालिया ने इस प्रोग्राम के अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप अवसरों, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की विशेषताओं और इससे मिलने वाले कैरियर लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। सेमिनार में इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन डा.DR गंगोडकर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button