
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के थारू होली महामहोत्सव में व्यस्तता के चलते मौजूद न होने पाने पर अपने आवास से Virtual माध्यम से शिरकत करते हुए खेद जताने के साथ कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। ये उत्तराखंड की शान हैं। इस समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उत्तराखंड के लिए थारू संस्कृति गर्व का विषय है।



थारू समाज की होली कई दिनों तक उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। उनका मन खटीमा की जनता के साथ जुड़ा हुआ है। भले वह इस बार कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके।
PSD ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भी बड़ी संख्या में जनजातीय परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों एवं ITI के विकास के लिए धनराशि प्रदान की जा रही है। इन विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। खटीमा, बाजपुर और गदरपुर में छात्रावासों एवं शैक्षिक अवसंरचना के विकास की खातिर महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वन धन केंद्रों के माध्यम से उत्पादों को बाजार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार जनजातीय परिवारों को बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री का भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित करना जनजातीय समाज के सम्मान का प्रतीक है।



