उत्तराखंडदेश

LPG-Commercial Gas की Home Delivery सुनिश्चित करें:Projects तय वक्त पर खत्म करें-CS आनंदबर्द्धन

Chetan Gurung

Chief Secretary आनन्दबर्द्धन ने नैनीताल में चल रहे Projects की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके Execution में देरी न की जाए। प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधा आ रही है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाए। समस्या शासन स्तर की है तो तत्काल उसके संज्ञान में लाया जाए। विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। LPG गैस के साथ ही Commercial Gas की Home Delivery भी सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

मुख्य सचिव ने डॉ RS Toia ATI के हाल में कहा कि सभी विभाग मासिक लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करें। लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा किया जाए। DM-CDO  परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें। CM Helpline के मामलों का जल्द निस्तारण करें। DM ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित महत्वपूर्ण परियोनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों को समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है। पेयजल से संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाय। AB ने जिले में राजस्व वसूली, वन भूमि हस्तांतरण , मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कार्यवाही की स्थिति, नशामुक्त उत्तराखंड अभियान सहित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

आयुक्त (कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री) दीपक रावत ने  योजनाओं व विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी। बैठक में SSP डॉ मंजूनाथ TCऔर अन्य अफसर भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button