अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CS आनंदबर्द्धन की दुर्गम-यात्रा मार्गों के लिए खास हिदायत,`Call Drop न हो:फौरन Mobile Tower लगाए जाए:फाइबर-Wi-Fi का सहारा लें:राज्य ब्राडबैंड समिति की बैठक में तमाम अहम फैसले

Chetan Gurung

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक के Internet Connectivity पर कहा कि इसको बेहतर करने की दरकार होने के साथ ही दुर्गम इलाकाओं में फाइबर केबल और वाईफाई के जरिये Connectivity मुहैया की जाए।

उन्होंने कहा कि सड़कों से महरूम स्थानों को 4G सेवा से जोड़ा जाए।  उपकरण पहुंचाने के लिए रोड कनेक्टिविटी के बजाए फाईबर केबिल बिछाकर एवं वाईफाई का सहारा लिया जाए। अन्य विकल्पों पर भी विचार करें। भारतनेट से सभी पंचायत भवनों को जोड़ा जाए।

CS ने ये निर्देश भी दिए कि राज्य सरकार का ROW Portal अब ITDA देखेगा। पेयजल, बिजली, गैस एवं संचार से सम्बन्धित ऐसे विभागों, जो सड़कों की खुदाई कर अंडरग्राउण्ड लाइनें बिछाने का कार्य करते हैं, को ROW पोर्टल पर अपने सिस्टम को शीघ्र इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए गए। कनेक्टिविटी सैचुरेशन की प्रगति की मासिक रिपोर्ट सचिव (IT) को हर महीने देने के लिए भी कहा गया।

उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी सैचुरेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो सीधे सम्बन्धित सचिव से बात कर समस्याओं का निराकरण किया जाए। पंचायत भवनों में भारतनेट की कनेक्टिविटी दिए जाने से सम्बन्धित बिन्दु पर जहां पंचायत भवन निर्माणाधीन हैं, वहाँ विकल्प के तौर पर करीब के सरकारी भवनों (प्राथमिक विद्यालय अथवा आंगनवाड़ी केन्द्रों) में अस्थाई रूप से कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए।

CS ने Telecom कंपनियों को कॉल ड्रॉप के ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर नेटवर्क सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान प्रदेश के सभी यात्रा मार्गों में स्थाई टावर लगाए जाने तक अस्थाई मोबाईल टावर लगाए जाए। सचिव नितेश झा, C रविशंकर, केन्द्रीय दूर संचार विभाग के अधिकारी, BSNL सहित अन्य प्राईवेट मोबाईल नेटवर्क सेवा प्रदाता एवं टावर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाईडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button