
Chetan Gurung
मंगलवार की रात UPCL-UJVNL के MDs-दोनों निगमों के कई Directors-GMs और बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के CEO के लिए बेहद अमंगलकारी और अशुभ साबित हुआ। CM पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी की छुट्टी कर कुर्सी से चलता कर दिया। इनमें कोई Extension पर तो कोई Deputation पर था। इन बेहद अहम फैसलों से CM पुष्कर ने System में साफ-सफाई करने के इरादों की झलक दिखाई।





UJVNL के MD संदीप सिंघल, UPCL के MD अनिल कुमार यादव,Director (Project) अजय कुमार अग्रवाल और BKTC के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। निगमों से जुड़े सभी अफसरों को हटाने के आदेश प्रमुख सचिव (ऊर्जा) R मीनाक्षी सुंदरम के दस्तखत से जारी हुए।

UPCL के नए MD का जिम्मा यमुना घाटी-1 (डाकपत्थर) के GM गजेंद्र सिंह बुधियाल को और UJVNL के MD का जिम्मा GM (भागीरथी घाटी) के GM अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर सौंपा गया है। दोनों के आदेश भी मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए।
BKTC के CEO विजय को हटा के वापिस उनके मूल विभाग कृषि उत्पादन मंडी समिति,देहरादून भेज दिया गया है। खास बात ये है कि जिन अफसरों की आज यकायक बेहद चौंकाने वाले अंदाज में छुट्टी हुई, उनको सत्ता के गलियारे में अहम पकड़ के लिए जाना जाता था। मुख्यमंत्री पुष्कर ने उनको हटा के ये संदेश भी दिया कि आगे वह सत्ता और सरकार में किसी किस्म के विवादों से परहेज ही करेंगे। इसके लिए वह किसी भी किस्म का सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे।



