अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CS आनंदबर्द्धन in Nainital:नैनीताल में मौके पर पहुँच किया निर्माण कार्यों का Inspection:दिए निर्देश,`कैंची धाम-माल रोड कार्यों को जल्द पूरा करें’

Chetan Gurung

नैनीताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए Chief Secretary आनंदबर्द्धन खुद मौके पर पहुंचे और Commissioner दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल के साथ ही SSP मंजूनाथ TC को जरूरी निर्देश दिए। कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नव निर्मित भवाली बायपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंचीधाम मंदिर में निर्माणाधीन निर्माण कार्यों सहित नैनीताल माल रोड में सड़क धँसाव  की रोकथाम से जुड़े सुरक्षात्मक कार्यों को उन्होंने गहन अंदाज में देखा।

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट) सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। भवाली-रातिघाट बाईपास पर पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू करने के लिए कहा। स्थाई मोटर पुल का निर्माण होने तक इसी सीजन में वैली ब्रिज स्थापित कर  यातायात सुचारू करने के लिए कहा। श्रद्धालुओं, आम नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए अफसरों से कहा। उनको बताया गया कि भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

आनंदबर्द्धन ने 10 करोड़  रुपये की लागत से बन रहे सैनिटोरियम से भवाली अल्मोड़ा मार्ग तक बायपास सड़क निर्माण कार्य व इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से भवाली बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। कैंचीधाम मंदिर परिसर में 40 करोड़ 81 लाख 39000 रुपये की लागत से मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत संचालित पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों (बहु मंजिला कार पार्किंग निर्माण, मेडिटेशन सेंटर, पाथ वे व पैदल सेतु का निर्माण) का भी निरीक्षण किया।

CS ने कैंचीधाम में बाबा नीब करौली के दर्शन कर राज्य की सुख एवं शांति की कामना की। नैनीताल में उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि माल रोड में उसको जो भी कार्य करने हैं, उनको जल्द पूरा करें। CDO अरविंद कुमार पाण्डे भी निरीक्षण के दौरान साथ थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button