
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून (MoD) में सुर्खियां बटोर रही फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया। समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ये कानून मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। इससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सरकार किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं है। उसका मकसद सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक रहना होगा। उनको समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अहम भूमिका निभानी होगी।
CM PSD ने कहा कि TKS-2 सरीखी फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं। सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है। फिल्म देखने वालों में मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला शामिल रहे।



