उत्तराखंडदेश

Committee of Secretaries में CS आनंदबर्द्धन की कड़क हिदायत,`कार्यों को Fast Track में डालें-ठोस नतीजे दें’:चेताया,`किसी भी Scheme का Budget Laps न हों’

Chetan Gurung

Senior IAS अफसरों (सचिव और उससे ऊपर) की Cabinet का दर्जा रखने वाली Committee of Secretaries की बैठक में Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने साफ हिदायत जारी की कि राज्य में संचालित Capital Expenditure, CSS Schemes, EAP Schemes, NABARD Schemes, Expenditure Plan तथा SASCI योजनाओं को Fast Track Mode में डाले और ठोस नतीजे देना शुरू करें।

CS Anandbarddhan

———–

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि योजनाओं के लिए आवंटित Budget के खर्च की प्रगति में तेजी लाएँ। उसका शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।  पूंजीगत व्यय राज्य के विकास को गति देता है। इसको देखते हुए सभी विभाग परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। किसी भी स्कीम का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए। SASCI योजनाओं सहित सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक में SASCI योजना 2025-26 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आनंदबर्द्धन ने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी तरह की प्रशासनिक, तकनीकी तथा प्रक्रियागत बधाई आ रही है तो उनका त्वरित समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग मासिक व्यय लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा किया जाए।  जिलास्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, LLफैनई एवं धनंजय चतुर्वेदी, विशेष सचिव अमित सिन्हा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button