अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

कुंभ मेला अभूतपूर्व हो:सभी तैयारी वक्त पर पूरी हों-CM पुष्कर:दिव्य-भव्य आयोजन के लिए कसी सरकार ने कमर:मुख्यमंत्री ने फिर हरिद्वार पहुँच की बंदोबस्तों की समीक्षा:बोले,`नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी‘

डामकोठी Guest House का विस्तार होगा:मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को फिर हरिद्वार पहुंचे और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की गहन समीक्षा के दौरान डामकोठी में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं तय वक्त पर ढंग से पूरी हो। सरकार तैयारियों से जुड़ी सभी मंजूरियाँ फटाफट देगी। किसी किस्म की कोई कमी उसके स्तर पर नहीं होगी। मेला भव्य-दिव्य और अभूतपूर्व होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला आयोजन से जुड़े सभी हितधारकों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा साधु-संतों का सहयोग लिया जाए।  कुंभ से संबंधित कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।  मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही फोन पर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन से बात की और इस बाबत जरूरी निर्देश दिए।

PSD ने सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग व्यवस्था से जुड़े स्थाई प्रकृति के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। आगामी चार धाम यात्रा, Monsoon तथा कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख कार्यों के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाए।  सभी विभाग निरंतर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश और मुनी की रेती सहित कुंभ क्षेत्र के सभी सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा सीवरेज प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। डामकोठी अतिथिगृह का भी विस्तार किया जाए। उससे सटे क्षेत्र में एक आधुनिक एवं आकर्षक अतिथिगृह निर्माण की योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़कों, पुलों, घाटों के निर्माण के साथ-साथ जलापूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा तथा मेला प्रबंधन से संबंधित स्थाई प्रकृति की 33 योजनाएं वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। मनसा देवी मंदिर तथा चंडी देवी मंदिर के मार्गों के सुधार की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

हरिद्वार की जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक (हरिद्वार) मदन कौशिक, विधायक (रानीपुर) आदेश चौहान, विधायक (रुड़की) प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, DM मयूर दीक्षित, SSP नवनीत सिंह भुल्लर, CDO ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव (HRDA) मनीष कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, मंजीत सिंह गिल भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button